facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गिरते बाजार में SmallCap Hotel stock 2 दिनों में 29% उछला, शेयर खरीदने की मची लूट; नई ऊंचाई पर पंहुचा भाव

Advertisement

एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) पर संयुक्त रूप से 22 लाख इक्विटी शेयरों के आदान-प्रदान के साथ स्टॉक का काउंटर पर औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम 1.5 गुना बढ़ गया।

Last Updated- February 20, 2025 | 4:45 PM IST
Stocks

ताज जीवीके होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (Taj Gvk Hotels & Resorts) के शेयर 497.60 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गए। शेयर गुरुवार के इंट्रा-डे कारोबार में बीएसई पर 7 फीसदी तक चढ़ गए। पिछले दो कारोबारी दिनों में स्टॉक में 29 फीसदी का उछाल आया है। फरवरी महीने में अब तक इसमें 41 फीसदी का उछाल आया है।

एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) पर संयुक्त रूप से 22 लाख इक्विटी शेयरों के आदान-प्रदान के साथ, काउंटर पर औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम 1.5 गुना बढ़ गया।

ताजजीवीके जीवीके ग्रुप और द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) के बीच एक जॉइंट वेंचर (JV) है। जीवीके समूह के पास जॉइंट वेंचर में लगभग 49.47 प्रतिशत हिस्सेदारी है और आईएचसीएल के पास ताजजीवीके में लगभग 25.52 प्रतिशत हिस्सेदारी है (31 दिसंबर, 2024 तक)। शेष राशि पब्लिक में है।

कंपनी की हैदराबाद बाजार में मजबूत उपस्थिति है और इसकी प्रॉपर्टीज कई वर्षों से अस्तित्व में हैं। ताजजीवीके की प्रमुख 5-सितारा डीलक्स संपत्ति-ताज कृष्णा-हैदराबाद सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) में एक अच्छी तरह से स्थापित संपत्ति है, जो आसपास की अन्य संपत्तियों की तुलना में प्रति उपलब्ध कमरा (रेवपीएआर) प्रीमियम पर राजस्व अर्जित करती है।

शेयर में क्यों आई तेजी?

अक्टूबर से दिसंबर 2024 (Q3FY25) में कंपनी का टैक्स के बाद प्रॉफिट सालाना आधार पर 40 प्रतिशत बढ़कर 33.89 करोड़ रुपये हो हुआ। जबकि Q3FY24 में यह 24.21 करोड़ रुपये था। परिचालन से रेवेन्यू सितम्बर तिमाही में 111.13 करोड़ रुपये से 14 प्रतिशत बढ़कर दिसंबर तिमाही में 126.94 करोड़ रुपये हो गया।

एनालिस्ट्सके अनुसार, कंपनी के विशिष्ट कारकों के अलावा भारतीय हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में सुधार, अन्य देशों की तुलना में होटलों की कम पहुंच, मांग की तुलना में आपूर्ति और पर्यटन और बुनियादी ढांचे के लिए सरकारी समर्थन जैसी प्रतिकूल परिस्थितियां आने वाले वर्षों में होटल व्यवसाय को मजबूत प्रदर्शन देने में मदद करेंगी।

Advertisement
First Published - February 20, 2025 | 4:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement