Small cap Stock: पश्चिम एशिया में जारी तनाव की वजह से भारतीय शेयर बाजारों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को भी शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। बीते शुक्रवार के बाद यह लगातार दूसरा दिन था जब बेंचमार्क इंडेक्स काफी नीचे बंद हुए। पूरे बाजार में बिकवाली का माहौल रहा और हर सेक्टर में बिकवाली नजर आई। बाजार में बिकवाली इतनी तेज थी कि सेंसेक्स के ज्यादातर शेयर लाल निशान में बंद हुए।
बाजार में इस स्थिति के बीच ब्रोकरेज हॉउस मोतीलाल ओसवाल ने स्मॉलकैप स्टॉक टाइम टेक्नोप्लास्ट (Time Technoplast) पर दमदार आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि शेयर में आया करेक्शन लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए एक आकर्षक दांव बनाता है।
मोतीलाल ओसवाल ने टाइम टेक्नोप्लास्ट पर अपनी खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 280 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 70 प्रतिशत से ज्यादा अपसाइड रिटर्न दे सकता है।
ब्रोकरेज के अनुसार, ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बावजूद टाइम टेक्नोप्लास्ट के संचालन काफी हद तक स्थिर रहे। हालांकि यह क्षेत्र कंपनी के राजस्व में लगभग 11 फीसदी का योगदान देता है। लेकिन ‘कच्चे माल की सोर्सिंग, निर्माण और तैयार उत्पादों की बिक्री को 11 देशों में स्थानीय स्तर पर करने की रणनीति भू-राजनीतिक तनाव से उत्पन्न बड़े सप्लाई चेन व्यवधानों को कम करने में मदद करती है।”
ब्रोकरेज ने कहा की हाल के हाई लेवल से टाइम के शेयर में लगभग 15 प्रतिशत की गिरावट इसे 14x/~12x FY27E/28E P/E पर और अधिक आकर्षक बनाती है।
ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का ध्यान अलग-अलग इस्तेमाल के लिए कम्पोजिट सिलेंडर बनाने पर है। साथ ही VAP मिक्स में हो रही बढ़ोतरी भी इसके मज़बूत भविष्य के नजरिए को सहारा देती है।
(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)