facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹474 करोड़ के आर्डर से 20% उछला SmallCap Stock, ₹30 से भी कम है शेयर का भाव

Advertisement

मुक्का प्रोटीन्स ने रेगुलेटरी फाईलिंग में बताया कि हार्दिक गौड़ा और एमएस जथिन इंफ्रा के साथ जॉइंट वेंचर (जेवी) को बेंगलुरु सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से 474 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

Last Updated- December 04, 2025 | 11:16 AM IST
IT Stocks

SmallCap Stock: पशु आहार बनाने वाली कंपनी मुक्का प्रोटीन्स (Mukka Proteins) के शेयरों में गुरुवार (4 दिसंबर) को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर बीएसई पर शुरुआती कारोबार में 20 फीसदी तक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह उछाल एक बड़ा आर्डर मिलने के चलते आया है। सुबह 11 बजे कंपनी के शेयर 2.69 रुपये या 10.67 प्रतिशत चढ़कर 27.90 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 30.25 रुपये तक चढ़ गए थे।

मुक्का प्रोटीन्स ने रेगुलेटरी फाईलिंग में बताया कि हार्दिक गौड़ा और एमएस जथिन इंफ्रा के साथ जॉइंट वेंचर (जेवी) को बेंगलुरु सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से 474 करोड़ का ऑर्डर मिला है। आर्डर के तहत जॉइंट वेंचर (जेवी) मित्तगनहल्ली और कन्नूर लैंडफिल स्थलों पर जमा पुराने लीचेएट (leachate) का उपचार और निपटान करेगा। प्रोजेक्ट चार वर्षों में या फिर लैंडफिल स्थल पर जमा लीचेएट के पूर्ण उपचार और निपटान तक, जो भी पहले हो, पूरा कर ली जाएगी।

फाइलिंग में कहा गया, ”हम आपको सूचित करते हैं कि कंपनी के जॉइंट वेंचर हार्दिक गौड़ा और एमएस जतिन इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड को बेंगलुरु सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड (BSWML) से वर्क आर्डर मिला है। यह आदेश 3 दिसंबर 2025 को जारी किया गया। इसकी कुल कीमत 4,74,89,14,500 करोड़ रुपये है। यह काम मित्तगनहल्ली और कन्नूर लैंडफिल स्थलों पर जमा पुराने लीचेएट के उपचार और निपटान से जुड़ा है।”

क्या करती है कंपनी ?

मुक्का प्रोटीन्स एक एनिमल प्रोटीन कंपनी है। यह मुख्य रूप से फिश मील, फिश ऑयल और फिश सॉल्यूबल पेस्ट के उत्पादन में लगी है। कंपनी पशु आहार क्षेत्र में ब्लैक सोल्जर फ्लाई (BSF) कीट मील जैसे वैकल्पिक प्रोटीन भी बनाती है। मुक्का ग्रुप फिशमील उद्योग के अग्रणी समूहों में से एक है और उसने भारत के शुरुआती स्टीम-स्टरलाइज़्ड फिशमील प्लांट्स में से एक की स्थापना की थी।

शेयर प्रदर्शन

मुक्का प्रोटीन्स के शेयर 7 मार्च 2024 को शेयर बाजार में 40 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए थे। जबकि कंपनी का अपर प्राइस बैंड 28 रुपये था। शेयर ने इसी महीने में 43.50 रुपये का 52 वीक्स हाई भी बनाया था लेकिन तब से 42 फीसदी नीचे गिर गए है। हालांकि, एक महीने में शेयर 12 फीसदी चढ़ा है। तीन महीने में शेयर का प्रदर्शन सपाट रहा है जबकि छह महीने में स्टॉक में 9.81 फीसदी की गिरावट आई है। एक साल में शेयर 33.41 फीसदी टूटा है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 837 करोड़ रुपये का है।

Advertisement
First Published - December 4, 2025 | 11:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement