facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹300 के पार जाएंगे तार बनाने वाली कंपनी के शेयर, ब्रोकरेज ने कहा – खरीद लो; 5 साल में दिया 1029% रिटर्न

Advertisement

Stock to buy: ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी देश की सबसे बड़ी वाइंडिंग वायर कंपनियों में से एक है। कंपनी के के ग्राहकों की सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं।

Last Updated- December 15, 2025 | 3:16 PM IST
Motilal Oswal Cable and Wires Stocks Pick

Stock to Buy: एशियाई बाजारों में कमजोरी के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 15 दिसंबर को गिरावट के साथ खुले। हालांकि शुरुआती दबाव के बाद बाजार में कुछ रिकवरी देखने को मिली और बेंचमार्क इंडेक्स लगभग सपाट स्तर पर कारोबार करते नजर आए। रुपये में जारी कमजोरी और वैश्विक बाजारों में गिरावट ने निवेशकों की धारणा पर नकारात्मक असर डाला।

बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज फर्म एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने तार बनाने वाली कंपनी प्रिसिजन वायर्स इंडिया लिमिटेड (Precision Wires India) पर दमदार ऑउटलॉक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी देश की सबसे बड़ी वाइंडिंग वायर कंपनियों में से एक है। कंपनी के के ग्राहकों की सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं।

Also Read: 33% टूट चुके स्टॉक पर ब्रोकरेज हुए बुलिश, बोले खरीद लें; कमाई बढ़ने से कंपनी को होगा फायदा

Precision Wires India पर टारगेट प्राइस: ₹304

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने प्रिसिजन वायर्स इंडिया पर ‘BUY‘ की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 304 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर मौजूदा भाव से करीब 30 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। प्रिसिजन वायर्स इंडिया के शेयर शुक्रवार को 235 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज ने कहा कि प्रिसीजन वायर्स इंडिया (PWI) वाइंडिंग वायर कारोबार की एक जानी-मानी कंपनी है। यह भारत की सबसे बड़ी वाइंडिंग वायर निर्माता कंपनी है और इसके ग्राहकों की सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं। हाल ही में हमने सिलवासा और जरोली में कंपनी के प्लांट्स का दौरा किया।

ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी सिलवासा में अपनी वाइंडिंग वायर क्षमता को मौजूदा 49,000 मीट्रिक टन से बढ़ाकर वित्त वर्ष 2026 तक 55,000 मीट्रिक टन और वित्त वर्ष 2028 तक 65,400 मीट्रिक टन करने की योजना पर काम कर रही है। इसके अलावा, CTC कंडक्टर की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। वहीं जरोली में कंपनी 18,000 मीट्रिक टन क्षमता का ग्रीनफील्ड कॉपर रीसाइक्लिंग और रिफाइनिंग प्लांट स्थापित कर रही है।

5 साल में दिया 1029% रिटर्न

प्रिसिजन वायर्स इंडिया के शेयर प्रदर्शन पर नजर डालें तो एक महीने में यह 11 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। तीन महीने में शेयर 31 प्रतिशत और छह महीने में 30 फीसदी चढ़ा है। एक साल में स्टॉक ने 28 प्रतिशत, दो साल में 89.10 प्रतिशत और पांच साल में 1029 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक हाई 277 रुपये और 52 वीक का लो 118.35 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 4,284.98 करोड़ रुपये है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 15, 2025 | 3:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement