facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1 महीने में 60% उछल गया स्मॉलकैप ट्रैवल स्टॉक, भाव ₹150 से भी कम; क्या आपके पास है?

Advertisement

Smallcap Stock: ट्रेवल सर्विसेज कंपनी के शेयर ने हाल के सप्ताहों में समग्र रूप से ऊपर की ओर रुख दर्शाया है और सेंसेक्स से काफी बेहतर प्रदर्शन किया है।

Last Updated- August 26, 2025 | 2:45 PM IST
Travel and Tourism

Smallcap Stock: ट्रेवल से जुड़ी कंपनी Yatra Online के शेयरों में मंगलवार (26 अगस्त) को जोरदार तेजी देखने को मिली। शेयर बाजार में तेज गिरावट के बावजूद कंपनी के शेयर इंट्रा-डे ट्रेड में करीब 7 फीसदी उछल गए। दोपहर 2:20 बजे यात्रा ऑनलइन के शेयर 1.23 फीसदी की बढ़त के साथ 147.57 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। जबकि बीएसई सेंसेक्स 0.84% की गिरावट के साथ 80,947.96 पर था।

ट्रेवल सर्विसेज कंपनी के शेयर ने हाल के सप्ताहों में समग्र रूप से ऊपर की ओर रुख दर्शाया है और सेंसेक्स से काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले एक महीने में शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली है। इस दौरान कंपनी का शेयर करीब 60 फीसदी उछल गया है।

यह भी पढ़ें: कमजोर बाजार में लिकर कंपनी पर ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंग, कहा-खरीद लो, ₹608 तक जाएगा भाव

Yatra Online Stock Performance

यात्रा ऑनलाइन के शेयरों में पिछले एक महीने में लगभग 63 फीसदी की तेजी आई है। कंपनी के शेयर 28 जुलाई को 90.85 रुपये पर थे। जबकि मंगलवार (26 अगस्त) को यह 155.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। इस तरह, कंपनी के शेयरों में पिछले एक महीने में 72 फीसदी तक की तेजी आई है। वहीं, तीन महीने में शेयर 52 फीसदी चढ़ा है। छह महीने में स्टॉक ने करीब 92 फीसदी का रिटर्न दिया है। एक साल में स्टॉक 8 प्रतिशत बढ़ा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 163.72 रुपये जबकि 52 वीक लो 65.70 रुपये है।

यह भी पढ़ें: Vikram Solar IPO की ठंडी लिस्टिंग, निवेशकों को सिर्फ 2% मिला मुनाफा; ₹338 पर लिस्ट हुए शेयर

Yatra Online Share: टारगेट प्राइस ₹197| रेटिंग BUY|

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग (Antique Stock Broking) ने यात्रा ऑनलाइन (YATRA) पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 197 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के माजूदा भाव 146 रुपये से 35 फीसदी ज्यादा है।

ब्रोकरेज ने कहा हम यात्रा ऑनलाइन को लेकर पॉजिटिव बने हुए हैं। हमारा मानना है कि कंपनी का मजबूत प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। कंपनी कॉरपोरेट बिज़नेस को बढ़ाने पर ज़ोर दे रही है। कॉरपोरेट बुकिंग्स में बढ़ोतरी और होटल व MICE (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस और एग्ज़ीबिशन) सेगमेंट की हिस्सेदारी बढ़ने से मार्जिन में सुधार होगा। इससे कंपनी की लाभप्रदता बेहतर होगी।

ब्रोकरेज ने कहा कि हम यात्रा ऑनलइन (Yatra Online) पर अपनी ‘BUY’ की रेटिंग बनाए रखते हैं। साथ इसका टारगेट प्राइस को बढाकर 197 रुपये तय करते हैं। पहले यह 175 रुपये था।

 

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - August 26, 2025 | 2:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement