facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2 मार्च को शेयर बाजारों में विशेष कारोबारी सत्र, BSE और NSE ने सर्कुलर जारी कर बताया पूरा प्लान

Advertisement

special live trading session: यह सत्र किसी अनहोनी घटना से निपटने की तैयारी और डिजास्टर रिकवरी साइट अपनाने का जायजा लेगा।

Last Updated- February 14, 2024 | 9:39 PM IST
share market

स्टॉक एक्सचेंज 2 मार्च शनिवार को विशेष कारोबारी सत्र का आयोजन करेंगे। सत्र के दौरान डिजास्टर रिकवरी साइट की ओर बढ़ा जाएगा। एनएसई व बीएसई ने जारी परिपत्र में यह जानकारी दी। इक्विटी नकदी व डेरिवेटिव सेगमेंट में कारोबार की शुरुआत प्राइमरी साइट पर सुबह 9.15 से 10 बजे तक होगी और डिजास्टर रिकवरी साइट पर ट्रेडिंग 11.30 से 12.30 तक जारी रहेगी।

एक्सचेंजों का प्री-ओपन व प्री-क्लोजिंग सत्र के साथ सुबह में ब्लॉक डील का विंडो भी होगा। विशेष सत्र का आयोजन बाजार नियामक सेबी और उसकी तकनीकी सलाहकार समिति के साथ चर्चा के बाद हो रहा है।

यह सत्र किसी ऐसी अप्रत्याशित घटना की स्थिति में मार्केट इन्फ्रास्ट्रक्चर इंस्टिट्यूशन्स की तैयारियों की जांच करेगा, जो परिचालन पर असर डाल सकती है। इसमें यह देखा जाएगा कि क्या रिकवरी की तय समयसीमा में डिजास्टर रिकवरी साइट से परिचालन बहाल किया जा सकता है।

एनएसई ने कहा, सभी प्रतिभूतियों (डेरिवेटिव प्रॉडक्ट की उपलब्धता वाली प्रतिभूतियों समेत) का अधिकतम कीमत दायरा 5 फीसदी होगा। पहले से ही 2 फीसदी के निचले दायरे वाली प्रतिभूतियां उसी दायरे में उपलब्ध रहेंगी।

डिजास्टर रिकवरी साइट की जांच के लिए सत्र का आयोजन 20 जनवरी को होना था। हालांकि इसे प्राइमरी साइट से पूरे दिन के लिए सामान्य सत्र के तौर पर तब्दील करना पड़ा ताकि ट्रेडरों को अपनी पोजीशन निपटाने की इजाजत मिले क्योंकि 22 जनवरी को बाजार बंद करने की अचानक घोषणा हुई थी।

24 फरवरी, 2021 को एनएसई में तकनीकी गड़बड़ी के चलते निवेशकों को और ट्रेडरों को विषम परिस्थितियों को सामना करना पड़ा था। इस वजह से उसके सभी सेगमेंट में 11.40 से 3.45 के बीच ट्रेडिंग पर विराम लग गया था और कहा गया था कि उसके दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के यहां दिक्कत के चलते ऐसा हुआ था। सेबी ने एक्सचेंजों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। एक्सचेंजों ने बाजार नियामक के साथ मामले का निपटान 72.6 करोड़ रुपये के भुगतान के साथ किया।

Advertisement
First Published - February 14, 2024 | 9:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement