facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

​स्थिर नकदी प्रवाह से अदाणी समूह को मिलेगी मदद, रेटिंग फर्मों ने जताया अनुमान

Advertisement
Last Updated- February 08, 2023 | 9:52 PM IST
Adani Group Share

अदाणी समूह की कंपनियों की अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों ही रेटिंग एजेंसियों द्वारा पुष्टि की गई है, जिसमें Fitch और Moody’s के साथ-साथ CRISIL, India Ratings & Research (Ind-Ra), CareEdge और ICRA शामिल हैं। इसकी परिचालन कंपनियों की ओर से स्थिर नकदी प्रवाह ( stable cash flows) के कारण ऐसा है। समूह ने अपने क्रेडिट प्रोफाइल के बारे में यह कहा है। अदाणी पोर्ट्स ऐंड एसईजेड (Adani Ports and Special Economic Zone) और Adani Electricity Mumbai के संबंध में एसऐंडपी के दृष्टिकोण में हालिया बदलाव के बावजूद यह बात सामने आई है।

Adani Green Energy (AGEL) के नकदी प्रवाह के संबंध में रेटिंग फर्म मूडीज ने कहा कि इसके उत्पादन बेड़े के भौगोलिक विविधीकरण को देखते हुए इसका नकदी प्रवाह स्थिर है। यह भौगोलिक विविधीकरण सौर और पवन संसाधनों (solar and wind resources) की उपलब्धता में संभावित उतार-चढ़ाव के जोखिम को कम करता है।

मूडीज ने फर्म के ऋण साधनों को स्थिर रेटिंग देते हुए कहा कि AGEL की अधिकांश परियोजनाओं में कॉन्ट्रैक्ट की अवधि के लिए पूर्वनिर्धारित शुल्क के साथ या तो केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली या फिर राज्य सरकार के स्वामित्व वाली इकाइयों के साथ दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौते (PPA) किए गए हैं।

एसऐंडपी ने कहा कि उसकी रेटिंग कार्रवाई अदाणी की परियोजना फाइनैंस कंपनियों – अदाणी ग्रीन एनर्जी (बीबी+/स्टेबल) और परमपूज्य सोलर एनर्जी प्राइवेट (बीबी-/स्टेबल) द्वारा जारी किए गए रेटेड ऋण को प्रभावित नहीं करती है।

घरेलू रेटिंग फर्म – इंडिया रेटिंग्स ऐंड रिसर्च (Ind-Ra) ने कहा कि हालिया शॉर्ट सेलिंग रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह की संस्थाओं की रेटिंग पर कोई तत्काल प्रभाव नहीं पड़ा है।

Advertisement
First Published - February 8, 2023 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement