facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Steel Stock: पहली बार मुनाफे में आई सरकारी कंपनी, शेयर में 19% की तेजी; ₹40 से भी सस्ता है भाव

Advertisement

NMDC Steel ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 25.56 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है। जबकि एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी को 547.25 करोड़ रुपये का नेट घाटा हुआ था।

Last Updated- August 13, 2025 | 1:28 PM IST
Steel

NMDC Steel Share Price: एनएमडीसी स्टील के शेयरों में बुधवार (13 अगस्त) को जबरदस्त तेजी देखी गई। स्टील प्रोडक्शन करने वाले कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 19 फीसदी तक उछलकर 42.7 रुपये प्रति शेयर के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। कंपनी की तरफ मंगलवार को जारी जून तिमाही के नतीजों के बाद शेयरों में यह तेजी देखी गई। दोपहर 1:10 बजे एनएमडीसी के शेयर बीएसई पर 17 फीसदी की बढ़त के साथ 42 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

NMDC Steel Q1 results: पहली बार मुनाफे में आई कंपनी

एनएमडीसी स्टील ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 25.56 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है। जबकि एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी को 547.25 करोड़ रुपये का नेट घाटा हुआ था। ऑपरेशन से रेवेन्यू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 66.3 प्रतिशत बढ़कर 3,365 करोड़ रुपये हो गया। यह वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 2,023 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें: Railway Stock: 47% डिस्काउंट पर कर रहा ट्रेड; Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज पॉजिटिव; कहा-खरीद लें, 42% तक चढ़ सकता है भाव

एनएमडीसी स्टील की टोटल इनकम 30 जून को सम्पात तिमाही में बढ़कर 3,349.08 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 2,815.74 करोड़ रुपये थी।

जून तिमाही के अंत तक एनएमडीसी स्टील (NMDC Steel) के प्रमोटरों की कंपनी में 60.79 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। म्यूचुअल फंडों की कंपनी में कोई खास हिस्सेदारी नहीं है। हालांकि, जून तिमाही के अंत तक भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की एनएमडीसी स्टील में 14 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। एनएमडीसी स्टील में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) की हिस्सेदारी 4 प्रतिशत से अधिक है।

यह भी पढ़ें: Motilal Oswal विंड सेक्टर पर बुलिश, दिग्गज एनर्जी शेयर पर BUY की दी सलाह; कहा- मैन्यूफैक्चरिंग क्षमता में सुधार से मिलेगा फायदा

NMDC Steel : क्या करती है कंपनी?

एनएमडीसी स्टील लिमिटेड भारत सरकार के स्टील मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत एक सरकार के मालिकाना हक वाली कंपनी है। कंपनी छत्तीसगढ़ के नगरनार में 30 लाख टन प्रति वर्ष क्षमता वाले स्टील प्लांट चलाती है। यह स्टील प्लांट लगभग 24,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। कंपनी अपने हाई केटेगरी के हॉट रोल्ड स्टील के भंडार के साथ हॉट रोल्ड के लिए जानी जाती है।

Advertisement
First Published - August 13, 2025 | 1:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement