facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उतार-चढ़ाव वाले बाजार में भी Steel Stocks ने पकड़ी रफ्तार, 8% तक उछला भाव; आखिर क्या है वजह?

Advertisement

खबरों के मुताबिक शुरुआती जांच के बाद डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज (DGTR) ने स्टील के चुनिंदा सामान पर 12 से 15% सुरक्षा शुल्क लगाने की सिफारिश की है।

Last Updated- March 19, 2025 | 11:01 AM IST
Metal Stocks

Steel Stocks: स्टील के आयात पर सेफगार्ड ड्यूटी (Safeguard Duty) लगाए जाने के अनुमान के बीच स्टील स्टॉक्स में बुधवार (19 मार्च) को जोरदार तेजी देखने को मिली। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज (DGTR) ने कुछ स्टील प्रोडक्ट्स के आयात पर 12% सेफगार्ड ड्यूटी लगाने की सिफारिश की है। इस खबर के बाद एनएमडीसी स्टील (NMDC Steel) और सेल समेत स्टील कंपनियों के शेयरों में बीएसई पर शुरुआती कारोबार में 8% तक की तेजी आई।

एनएमडीसी स्टील (NMDC Steel) के शेयर में सबसे ज़्यादा उछाल आया, जो 8% बढ़कर 36.33 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। स्टील अथॉरिटी (SAIL) का शेयर 5% बढ़कर 114.40 रुपये पर पहुंच गया। जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, जिंदल स्टील एंड पावर और एपीएल अपोलो समेत अन्य स्टील स्टॉक में 2-3% का उछाल आया।

इस खबर के बाद मेटल इंडेक्स में भी उछाल देखा गया। निफ्टी मेटल इंडेक्स (Nifty Metal Index) 1.22% बढ़कर 9,155.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

12% ड्यूटी लगाने की सिफारिश

खबरों के मुताबिक शुरुआती जांच के बाद डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज (DGTR) ने चुनिंदा सामान पर 12 फीसदी सुरक्षा शुल्क लगाने की सिफारिश की है। बाजार से जुड़े सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा शुल्क के अनुमान के कारण आयात बुकिंग नीचे आई है, जिससे कीमतों को समर्थन मिला है।डीजीटीआर ने घरेलू उद्योग को बड़े नुकसान से बचाने के लिए 200 दिनों के लिए इस अस्थायी शुल्क का सुझाव दिया है।

सुरक्षा शुल्क लगाए जाने के अनुमान के बीच पिछले कुछ महीनों में घरेलू स्टील की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। हालांकि, वैश्विक व्यापार युद्ध के खतरे के बढ़ने से आयात में वृद्धि और निर्यात घटने का जोखिम बना हुआ है।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा स्टील प्रोडक्शन वाला देश है। भारत को चीन से सस्ते सटीक की भरमार का सामना करना पड़ रहा है। इससे छोटी घरेलू मिलों के ऑपरेशंस पर असर पड़ा है। इस वजह से कुछ कंपनियों को अपना संचालन कम करना पड़ा है। यहां तक ​​कि कर्मचारियों को भी नौकरी से निकालना भी पड़ा है।

Advertisement
First Published - March 19, 2025 | 10:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement