facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्टॉक एक्सचेंज ने बदला कारोबार का समय, अब शाम 5 बजे तक होगी ट्रेडिंग

Advertisement
Last Updated- February 22, 2023 | 8:06 AM IST
Active users of NSE decreased for the tenth consecutive month, 1.5 million accounts decreased in April

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स के लिए कारोबार का समय बढ़ाकर शाम 5 बजे तक कर दिया है। 23 फरवरी से ही इस नए समय के हिसाब से कारोबार शुरू होगा।

फिलहाल यहां पर कारोबार करने का समय इन कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए सुबह 9 बजे से शाम साढ़े 3 बजे तक का है। इस बारे में NSE ने एक सर्कुलर में कहा है कि इस समय इसलिए बदला गया है ताकि इसे अंडरलाइंग मार्केट के समय के साथ मिलाया जा सके।

NSE के सर्कुलर के मुताबिक, ‘फरवरी एक्सयायरी वाले इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स के कॉन्ट्रैक्ट अब 23 फरवरी से शाम 5 बजे तक ट्रेडिंग यानी कारोबार के लिए उपलब्ध रहेंगे। सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि इसके अलावा किसी दूसरे इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट के लिए कारोबार का समय नहीं बढ़ाया गया है।’

समय बदलने के बाद, 23 फरवरी 2023 के बाद एक्सपायर होने वाले सभी मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट और उसके बाद पेश किए गए सभी नए कॉन्ट्रैक्ट भी एक्सपायरी के दिन शाम 5 बजे तक ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इसके अलावा, सेंटलमेंट की अंतिम कीमत के कैलकुलेशन सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके कैलकुलेशन पिछले दो घंटों के वॉल्यूम वेटेड एवरेजड प्राइस (VWAP) या NDS OM ट्रेडों के VWAP के आधार पर की जाएगी, जिसके लिए कम से कम 5 ट्रेड चाहिए होंगे।

Advertisement
First Published - February 22, 2023 | 8:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement