facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tilaknagar Industries Share Price: लिकर बनाने वाली कंपनी के शेयर बने रॉकेट! 5 साल में 1800% का तगड़ा रिटर्न; Q4 में 146% बढ़ गया मुनाफा

Advertisement

लिकर स्टॉक में पिछले 3 साल के दौरान 550 फीसदी की तेजी आई है और पिछले 5 सालों में शयर ने निवेश को 1800% का रिटर्न दिया है।

Last Updated- May 26, 2025 | 1:03 PM IST
Liquor Stock Allied Blenders and Distillers Share

Tilaknagar Industries Share Price: अल्कोहल बनाने वाली कंपनी तिलकनगर इंडस्ट्रीज (Tilaknagar Industries) के शेयर गुरुवार (15 मई) को सुबह के कारोबार में बीएसई पर 14 फीसदी चढ़कर 355 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन के चलते आई है।

तिलकनगर इंडस्ट्रीज ने बुधवार को तिमाही नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में मुनाफा 13.1 फीसदी उछलकर 406 करोड़ रुपये हो गया। यह किसी भी तिमाही में कंपनी का सबसे बड़ा प्रॉफिट है। हालांकि, वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में आंध्र प्रदेश में कीमतों में कटौती के कारण राजस्व वृद्धि वॉल्यूम ग्रोथ से पीछे रह गई। इसकी वजह से कंपनी का नेट सेल रेवन्यू वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में घटकर 1,182 रुपये प्रति केस रह गया।

5 साल में 1800% चढ़ा कंपनी का शेयर

जनवरी और फरवरी में मुनाफावसूली के बाद मार्च में शेयर में उछाल आया और अप्रैल में भी इसने अपनी बढ़त जारी रखी। इन दो महीनों में शेयर क्रमशः 7% और 21% चढ़ गया। ​​यह तेजी मई महीने में भी जारी रह। इस महीने में शेयर में अब तक 16% की और बढ़त दर्ज की गई है। पिछले 3 सालों में शेयर में 550% की तेजी आई है और पिछले 5 सालों में इसने 1800% का रिटर्न दिया है।

Also Read | Reliance Loan Deal: मुकेश अंबानी की रिलायंस ने लिया $2.9 अरब का विदेशी लोन, बनी साल की सबसे बड़ी डील

मार्च तिमाही में 145% बढ़ा मुनाफा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में 34.2 लाख केस बेचे। यह पिछले साल की समान अवधि में बेचे गए 28.5 लाख केस से सालाना आधार पर 20.1% ज्यादा है। वॉल्यूम वृद्धि मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में मजबूत वृद्धि से प्रेरित थी। EBITDA में सालाना आधार पर 62.6% की वृद्धि हुई और यह ₹78 करोड़ हो गया। तिमाही के दौरान मुनाफा बढ़कर ₹77 करोड़ हो गया। यह पिछले साल की इसी तिमाही में ₹31 करोड़ के लाभ की तुलना में 145.8% ज्यादा है।

क्या करती है कंपनी?

तिलकनगर इंडस्ट्रीज भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) ब्रांडी सेगमेंट में अग्रणी है। यह सेगमेंट कंपनी के कुल वॉल्यूम का 93% योगदान देता है। वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कंपनी की ब्रांडी का वॉल्यूम 10.83 लाख केस था। इसकी प्रमुख ब्रांडी मैन्शन हाउस ब्रांडी भारत में सबसे अधिक बिकने वाला ब्रांड और विश्व स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड होने है।

Advertisement
First Published - May 15, 2025 | 11:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement