facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: बाजार में 4 दिन की तेजी थमी, बैंक शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 452 टूटा; निफ्टी 25,517 पर बंद

Advertisement

ऐक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनैंस, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, एयरटेल और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रही

Last Updated- June 30, 2025 | 9:58 PM IST
stock market

शेयर बाजार में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर सोमवार को विराम लग गया और दोनों मानक सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 452 अंक लुढ़क गया, जबकि एनएसई निफ्टी में 121 अंक की गिरावट आई। हाल की तेजी के बाद मुख्य रूप से बैंक शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार टूटे।

सेंसेक्स में पूरे कारोबार के दौरान गिरावट रही और अंत में यह 452.44 अंक के नुकसान के साथ 83,606.46 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 576.77 अंक तक लुढ़क गया था। एनएसई निफ्टी 120.75 अंक की गिरावट के साथ 25,517.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में ऐक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनैंस, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, एयरटेल और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। लाभ में रहने वाले शेयरों में ट्रेंट, एसबीआई, बीईएल, टाइटन और बजाज फिनसर्व शामिल हैं। बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.81 फीसदी चढ़ा, जबकि बीएसई मिडकैप में 0.67 फीसदी की मजबूती रही।

मेहता इक्विटीज लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, ‘पिछले सप्ताह मजबूत वैश्विक संकेतों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीद के कारण बाजार में तेजी देखने को मिली थी। हालांकि, मुनाफावसूली से मानक सूचकांकों में गिरावट आई।’

उन्होंने कहा, ‘निवेशकों का ध्यान अमेरिका सरकार के साथ व्यापार समझौते पर होगा, क्योंकि इसकी अंतिम तिथि नजदीक आ रही है। भारत को अभी समझौते को अंतिम रूप देना बाकी है। हालांकि, उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन भारत की मजबूत वृद्धि संभावनाएं गिरावट पर अंकुश लगा सकती है।’

इससे पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 2,162.11 अंक यानी 2.64 फीसदी और एनएसई निफ्टी 665.9 अंक यानी 2.66 फीसदी चढ़ा था।

Advertisement
First Published - June 30, 2025 | 9:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement