facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: नए शिखर पर भारतीय शेयर बाजार! Sensex-Nifty ने छुई नई चोटी

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की रिकॉर्ड सीटें आने और उसके बाद बाजार के तेज दौड़ लगाने का प्रधानमंत्री का दावा निवेशकों में जोश पैदा कर गया है।

Last Updated- May 23, 2024 | 11:40 PM IST
VA Tech Wabag SHare price

सरकार को रिकॉर्ड अधिशेष (Surplus) सौंपने के भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के फैसले के अगले दिन आज बेंचमार्क सूचकांक नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की लिवाली और चुनाव पर अनि​श्चितता कम होने से भी निवेशकों का हौसला बढ़ा है। इन सभी वजहों से सेंसेक्स और निफ्टी 10 अप्रैल के अपने उच्चतम स्तर को पार कर नए ​शिखर पर पहुंच गए।

सेंसेक्स (Sensex) 1,197 अंक या 1.61 फीसदी की तेजी के साथ 75,418 पर बंद हुआ, जो 1 मार्च के बाद उसकी सबसे बड़ी छलांग है। निफ्टी (Nifty) में भी लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी देखी गई और यह 370 अंक या 1.6 फीसदी चढ़कर 22,968 पर बंद हुआ। 29 जनवरी के बाद निफ्टी में यह सबसे बड़ी तेजी है।

कंपनियों का मार्केट कैप 4.3 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

इधर बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.3 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 420.2 लाख करोड़ रुपये हो गया। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का पूंजीकरण भी 5 लाख करोड़ डॉलर (417 लाख करोड़ रुपये) के ऊपर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तेजी में बैंकिंग शेयरों का योगदान एक-तिहाई से अ​धिक रहा। सरकार को रिकॉर्ड अधिशेष देने की रिजर्व बैंक की घोषणा के बाद बॉन्ड यील्ड कम हुई है, जिससे बैंकिंग शेयरों को पंख लग गए।

उम्मीद से दोगुना मिला सरप्लस

सरकार को 2.1 लाख करोड़ रुपये  अ​धिशेष देने के रिजर्व बैंक के फैसले से सरकारी बॉन्ड की यील्ड घटकर 7 फीसदी से कम रह गई। विश्लेषकों और सरकार ने 1.02 लाख करोड़ रुपये  अ​धिशेष मिलने का अनुमान लगाया था। ज्यादा अ​धिशेष मिलने से व्यय संबंधी जरूरतें पूरी करने में सरकार को अधिक सहूलियत होगी और घाटा भी कम होगा।

शून्य बाय फिनवेसिया के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक सर्वजीत सिंह विर्क ने कहा, ‘इससे सरकार को खजाने में सकल घरेलू उत्पाद के 0.3 फीसदी के बराबर अतिरिक्त संसाधन मिल जाएंगे और उसे राजकोषीय घाटा कम करने तथा बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह निवेशकों का हौसला बढ़ाने वाला महत्त्वपूर्ण वृहद  आ​र्थिक कारक है।’

विदेशी निवेशकों ने आज 4,671 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एक्सचेंजों के अंतरिम आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने आज 4,671 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की रिकॉर्ड सीटें आने और उसके बाद बाजार के तेज दौड़ लगाने का प्रधानमंत्री का दावा निवेशकों में जोश पैदा कर गया है।

प्रधानमंत्री ने एक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में कहा था कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शुरुआती चरणों के बाद ही बहुमत से आगे चला गया था और हर चरण के मतदान के बाद सत्तारूढ गठबंधन ज्यादा मजबूत हो रहा है।

उन्होंने रविवार को कहा था कि चुनाव के नतीजों के बाद शेयर बाजार में बहुत तेजी आएगी। उनसे पहले केंद्र सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्री भी बाजार में ठहराव आने का आश्वासन दे चुके थे। पहले बाजार को चिंता थी कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को सुधार जारी रखने के लिए पर्याप्त सीटें नहीं मिल पाएंगी। इसी कारण 19 अप्रैल को चुनाव शुरू होने के बाद से ही शेयर बाजार में उथल-पुथल देखी जा रही है।

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement