facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: शेयर बाजार ने गंवाई शुरुआती बढ़त, सेंसेक्स लाल तो निफ्टी हरे निशान में कर रहा कारोबार

Advertisement

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा स्टील सबसे अधिक लाभ में रहीं।

Last Updated- September 27, 2024 | 12:26 PM IST
stock market today

Stock Market Today: आईटी शेयरों (IT Stocks) में जोरदार खरीदारी और वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में बाजार ने शुरूआती बढ़त गंवा दी और सेंसेक्स लाल रंग में फिसल गया।

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 119.38 अंक चढ़कर 85,955.50 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। यह 12:25 बजे 0.05 प्रतिशत या 44.43 अंक की गिरावट लेकर 85,790.39 पर कारोबार कर रहा था।

दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी 0.08 प्रतिशत या 20.65 अंक की बढ़त लेकर 26,236.70 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

टॉप गेनर्स

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा स्टील सबसे अधिक लाभ में रहीं।

टॉप लूजर्स

दूसरी तरफ, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल?

एशियाई बाजारों में जापान का टोक्यो, चीन का शंघाई और हांगकांग ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे थे जबकि साउथ कोरिया का सियोल निचले स्तर पर कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजार गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुए।

विदेशी निवेशक बने खरीदार

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) गुरुवार को खरीदार बन गए और उन्होंने 629.96 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी 2,405.12 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

गुरुवार को कैसी थी शेयर बाजार की चाल?

गुरुवार को बीएसई बेंचमार्क 666.25 अंक या 0.78 प्रतिशत उछलकर 85,836.12 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 760.56 अंक या 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,930.43 के रिकॉर्ड इंट्रा-डे शिखर पर पहुंच गया था।

इसी तरह, निफ्टी 211.90 अंक या 0.81 प्रतिशत चढ़कर 26,216.05 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 246.75 अंक या 0.94 प्रतिशत बढ़कर 26,250.90 के नए इंट्रा-डे जीवनकाल शिखर पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - September 27, 2024 | 10:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement