facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: चौतरफा बिकवाली से लहूलुहान हुआ शेयर बाजार; Sensex 8% तक लुढ़का, लग सकता है लोअर सर्किट

Advertisement

एग्जिट पोल (Exit Poll) के अनुमान के बाद सोमवार को करीब 2500 अंक चढ़ा सेंसेक्स दोपहर 12:30 बजे इससे डबल का गिरावट का सामना कर रहा है।

Last Updated- June 04, 2024 | 12:48 PM IST
Stock Market Fall

Stock Market Update: लोक सभा चुनाव के अब तक आ रहे नतीजों से परेशान शेयर बाजार (Share Bajar) पूरी तरह से लाल रंग में समा गया है और चौतरफा बिकवाली का सामना कर रहा हैं।

एग्जिट पोल (Exit Poll) के अनुमान के बाद सोमवार को करीब 2500 अंक चढ़ा सेंसेक्स दोपहर 12:30 बजे इससे डबल का गिरावट का सामना कर रहा है। सेंसेक्स (Sensex) 12:28 बजे 6101.95 अंक या 7.98 प्रतिशत की बहुत बड़ी गिरावट के साथ 70,398.09 अंक पर ट्रेड कर रहा है इसमें कभी भी लोअर सर्किट लग सकता है।

वहीं, निफ़्टी (Nifty) का भी हाल बुरा है और यह 1,936.10 अंक या 8.32 प्रतिशत की भयंकर गिरावट लेकर 21,327.80 अंक पर ट्रेड कर रहा है। निफ़्टी भी लोअर सर्किट के मुहाने पर खड़ा है।

बीएसई मेंलिस्टेड कंपनियों का एमकैप घटा

इस बीच, बीएसई (BSE) पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप (Mcap) मंगलवार सुबह करीब 400 लाख करोड़ रुपये घट गया, जबकि पिछले ट्रेडिंग सेशन में इसमें लगभग 426 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ था।

टीवी चैनलों के अनुसार, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) लगभग 300 सीटों पर आगे है। संसद के 543 सदस्यीय निचले सदन में आम बहुमत के लिए कम से कम 272 सीटें चाहिए होती हैं।

सभी सेक्टर लाल निशान में लुढ़के

सभी सेक्टर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। बैंक शेयरों में 7.8 प्रतिशत, रियल्टी में 9.1 प्रतिशत, इंफ़्रा में 10.5 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि तेल और गैस शेयरों में 11.7% की गिरावट आई और सरकारी कंपनियों और बैंकों में क्रमशः 17% और 16% की गिरावट आई।

अदाणी ग्रुप के जमकर बिकवाली

निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty-50 Index) में सबसे ज्यादा अदानी एंटरप्राइजेज और अदानी पोर्ट्स के शेयर में आई जो 19 प्रतिशत तक गिर गए। अदाणी ग्रुप के अन्य शेयर भी 9 से 19 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार रहे हैं। बता दें कि एग्जिट पोल के बाद सोमवार को ग्रुप के शेयरों में 4 से 18 फीसदी के बीच उछाल आया था।

Advertisement
First Published - June 4, 2024 | 12:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement