facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर बाजार में तेजी थमी, सेंसेक्स 836 अंक फिसला

Advertisement

विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप की चुनावी जीत से पैदा हुआ उत्साह धीमा पड़ गया। निवेशकों की नजर अब फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक के नतीजे पर टिक गई है।

Last Updated- November 07, 2024 | 10:30 PM IST
stock market today

शेयर बाजार में पिछले दो दिन से जारी तेजी आज थम गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर पर निर्णय से पहले निवेशकों ने सतर्कता बरती जिससे सेंसेक्स (Sensex) 836 अंक टूट गया और निफ्टी 285 अंक नीचे आ गया। विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) की जीत को लेकर बना उत्साह फीका पड़ जाने से भी बाजार की रफ्तार सुस्त पड़ गई।

सेंसेक्स 836 अंक या 1.04 फीसदी फिसलकर 79,541.79 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 958.79 अंक गिरकर 79,419.34 पर आ गया था। निफ्टी भी 284.70 अंक के नुकसान के साथ 24,199 पर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहने और कच्चे तेल के दाम में तेजी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव देखा गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 84.38 के नए निचले स्तर पर आ गया।

बाजार के भागीदारों ने कहा कि अमेरिकी चुनाव के बाद डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी बॉन्ड का यील्ड बढ़ने से रुपया सहित सभी एशियाई मुद्राओं में नरमी आई है। बुधवार को रुपया 84.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व के नतीजे पर

विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप की चुनावी जीत से पैदा हुआ उत्साह धीमा पड़ गया। निवेशकों की नजर अब फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक के नतीजे पर टिक गई है। व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.67 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। स्मॉलकैप सूचकांक 0.44 फीसदी नुकसान में रहा।

बाजार में चौतरफा बिकवाली रही और सभी क्षेत्रवार सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। धातु सूचकांक में सबसे ज्यादा 2.54 फीसदी और रियल्टी में 1.45 फीसदी की गिरावट रही। स्टॉक एक्सचेंजों के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 4,445 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शांघाई कंपोजिट और हॉन्ग कॉन्ग के हैंगसेंग में तेजी रही जबकि जापान का निक्केई गिरावट के साथ बंद हुआ।

Advertisement
First Published - November 7, 2024 | 10:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement