facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Closing Today: IT शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, अमेरिकी फेड दरों में कर सकता है कटौती

Advertisement

छोटी कंपनियों के शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाला बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.57 फीसदी नीचे आया जबकि मिडकैप 0.41 फीसदी टूटा।

Last Updated- August 14, 2024 | 9:42 PM IST
stock market

शेयर बाजारों में दो दिन से जारी गिरावट पर बुधवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 150 अंक चढ़ गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद से वहां के बाजारों में तेजी के बीच सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में मजबूती रही।

30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 149.85 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 79,105.88 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 272.91 अंक तक चढ़ गया था। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी मामूली 4.75 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 24,143.75 अंक पर बंद हुआ।

जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच घरेलू बाजार एक सीमित दायरे में रहा। आईटी सूचकांक में बढ़त रही। यह अमेरिका में आज जारी होने वाले खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े के बेहतर रहने की उम्मीद को दर्शाता है। इससे फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में कटौती की गुंजाइश बढ़ सकती है।’

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सबसे ज्यादा 2.3 फीसदी चढ़ा। इसके अलावा एचसीएल टेक्नोलॉजिज, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। वहीं, नुकसान में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड और बजाज फिनसर्व शामिल हैं।

उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद खनन शेयरों में गिरावट रही। शीर्ष अदालत ने खनिज संपन्न राज्यों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें खनिजों और खनिज-युक्त भूमि पर केंद्र सरकार से 12 वर्ष में चरणबद्धत तरीके से रॉयल्टी तथा कर पर एक अप्रैल, 2005 से बकाया लेने की बुधवार को अनुमति दे दी। एनएमडीसी छह फीसदी नीचे आया जबकि हिंद कॉपर चार फीसदी तथा नाल्को 2.7 फीसदी टूटा।

जियोजित फाइनैंशियल के मुख्य निवेश रणनीतिकार के विजयकुमार ने कहा, ‘अमेरिका में पीपीआई (उत्पादक कीमत महंगाई) आंकड़ा मुद्रास्फीति में नरमी का संकेत देता है। आज आ रहे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों से इसकी पुष्टि हो जाएगी। अमेरिकी बाजार में महंगाई में कमी और फेडरल रिजर्व के सितंबर में नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद से मंगलवार को तेजी आई।’

छोटी कंपनियों के शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाला बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.57 फीसदी नीचे आया जबकि मिडकैप 0.41 फीसदी टूटा।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्केई लाभ में जबकि चीन का शांघाई कम्पोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजार सकारात्मक दायरे में रहे।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त में रहे थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 2,107.17 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,239.96 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.59 फीसदी चढ़कर 81.17 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार ‘स्वतंत्रता दिवस’ के मौके पर बृहस्पतिवार को बंद रहेगा।

Advertisement
First Published - August 14, 2024 | 9:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement