facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Crash: शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन धड़ाम! निवेशकों को ₹6 लाख करोड़ का नुकसान

Advertisement

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप (Market cap) 6,03,862.06 करोड़ रुपये घटकर 4,57,25,183.01 करोड़ रुपये (5.44 लाख करोड़ डॉलर) रह गया।

Last Updated- October 17, 2024 | 6:50 PM IST
Stock Market Crash

Stock Market Crash: विदेशी निवेशकों की निकासी के बीच शेयर बाजार में तेज गिरावट से गुरुवार को निवेशकों की संपत्ति छह लाख करोड़ रुपये घट गयी।

बीएसई (BSE) का 30 शेयर पर आधारित इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) आज यानी 17 अक्टूबर को 494.75 अंक या 0.61 प्रतिशत गिरकर 81,006.61 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 595.72 अंक तक फिसलकर 80,905.64 अंक पर आ गया था।

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटा

इससे बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप (Market cap) 6,03,862.06 करोड़ रुपये घटकर 4,57,25,183.01 करोड़ रुपये (5.44 लाख करोड़ डॉलर) रह गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में नेस्ले (Nestle) में तीन प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट आई। दैनिक उपभोग के सामान (FMCG) बनाने वाली नेस्ले का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 899.49 करोड़ रुपये रहने से इसके शेयरों में जबर्दस्त बिकवाली देखी गई।

इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टाइटन, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में तेजी रही।

Advertisement
First Published - October 17, 2024 | 6:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement