facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: मुनाफावसूली से लुढ़का बाजार, Reliance Industries के शेयरों में आई 2.8 फीसदी की गिरावट

Advertisement

ITC, Bajaj Finance, Larsen & Toubro तथा HDFC Bank के शेयर में गिरावट का असर भी बाजार पर पड़ा।

Last Updated- January 30, 2024 | 9:43 PM IST
Stock Market

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर में मुनाफावसूली और वित्तीय शेयरों की बिकवाली से सूचकांकों में आज बड़ी गिरावट आई। एक दिन पहले ही सूचकांकों ने आठ हफ्ते की सबसे ऊंची छलांग लगाई थी। सेंसेक्स आज 802 अंक या 1.1 फीसदी लुढ़ककर 71,140 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 215 अंक के नुकसान के साथ 21,522 पर बंद हुआ।

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 2.8 फीसदी गिरावट आई। सेंसेक्स की कुल गिरावट में 246 अंक की लुढ़कन तो रिलायंस की वजह से ही आई। विश्लेषकों ने कहा कि सोमवार को आरआईएल का शेयर 7 फीसदी चढ़ने के बाद निवेशकों ने मुनाफा काटने के लिए जमकर बिकवाली की, जिससे शेयर गिर गया।

लाल सागर संकट के कारण रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ने से रिलायंस को लाभ होने की रिपोर्ट के बीच कल कंपनी का शेयर अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था।

आईटीसी, बजाज फाइनैंस, लार्सन ऐंड टुब्रो तथा एचडीएफसी बैंक के शेयर में गिरावट का असर भी बाजार पर पड़ा। ​चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उम्मीद से कम मुनाफा होने से बजाज फाइनैंस का शेयर लुढ़का।

अंतरिम बजट गुरुवार को आना है और बुधवार को फेडरल रिजर्व मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। इन दोनों से पहले भी बाजार में घबराहट देखी गई। उम्मीद है कि फेड दरों को जस का तस रखेगा मगर निवेशक फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बयान का इंतजार कर रहे हैं ताकि आगे का संकेत मिल सके।

मोतीलाल ओसवाल के रिटेल शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘दर कटौती से जुड़े संकेत अहम होंगे। हमें लगता है कि इस हफ्ते की इन दोनों घटनाओं तक बाजार एक दायरे में ही चलेगा।’ चीनी बाजार में गिरावट से एशियाई बाजार भी नुकसान में रहे।

विश्लेषकों ने कहा कि फेड और अंतरिम बजट के अलावा अमेरिका में तकनीकी कंपनियों के नतीजे, बैंक ऑफ इंगलैंड का दर पर निर्णय और विकसित देशों के कुछ आर्थिक आंकड़े भी निकट अवधि में बाजार पर असर डाल सकते हैं।

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 9:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement