facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Stock Market: फरवरी में कम शेयर चढ़े, ज्यादा गिरे; 11 महीनों में पहली बार बना ऐसा रिकॉर्ड

Advertisement

Stock Market: SEBI ने म्युचुअल फंड उद्योग निकाय- एम्फी से कहा है कि वह स्मॉलकैप व मिडकैप फंडों में निवेश करने वाले निवेशकों की सुरक्षा की व्यवस्था सामने रखे।

Last Updated- March 01, 2024 | 10:27 PM IST
Stock Market

ग्यारह महीने में पहली बार फरवरी में गिरने वाले शेयरों ने चढ़ने वाले शेयरों को पीछे छोड़ दिया। इससे संकेत मिलता है कि महंगे मूल्यांकन की चिंता के बीच स्मॉलकैप व मिडकैप क्षेत्रों के तेजी के गुब्बारे में दरारें बनने लगी हैं।

फरवरी में बीएसई पर करीब 2,110 शेयर चढ़े जबकि 2,200 में गिरावट आई। यह चढ़ने और गिरने वाले शेयरों का 0.96 फीसदी अनुपात है। इससे पहले मार्च 2023 में 0.96 के अनुपात के साथ सबसे खराब प्रदर्शन रहा था।

मार्च 2023 से जनवरी 2024 के बीच चढ़ने व गिरने वाले शेयरों का अनुपात लगातार 1 से ऊपर रहा है। इस अवधि में निफ्टी-50 इंडेक्स 30 फीसदी चढ़ा। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में क्रमश: 60 फीसदी व 70 फीसदी की उछाल आई।

फरवरी में निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 ने तीन महीने बाद पहला मासिक नुकसान दर्ज किया जबकि बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1-1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई। इस हफ्ते बाजार नियामक सेबी ने स्मॉलकैप शेयरों की तेजी को लेकर चिंता जताई है।

नियामक ने म्युचुअल फंड उद्योग निकाय- एम्फी से कहा है कि वह स्मॉलकैप व मिडकैप फंडों में निवेश करने वाले निवेशकों की सुरक्षा की व्यवस्था सामने रखे।

Advertisement
First Published - March 1, 2024 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement