facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत! सेंसेक्स 83 हजार के पार, निफ्टी में 50 अंक से ज्यादा का उछाल

Advertisement

गिफ्ट निफ्टी सुबह 08:03 बजे IST तक 25,437.5 अंक पर था, जो दर्शाता है कि एनएसई निफ्टी 50 शुक्रवार के बंद उच्च स्तर 25,356.5 से ऊपर खुलेगा।

Last Updated- September 16, 2024 | 10:36 AM IST
Stock Market Strategy

Stock Market Today: चीन के निराशाजनक आर्थिक आंकड़ों के बीच भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के पहले कोबारी दिन यानी सोमवार को पॉजिटिव नोट पर खुले।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरूआती कारोबार में 180.92 अंक चढ़कर 83,071.86 पर कारोबार कर रहा था। साथ ही निफ्टी-50 में भी बढ़त देखी गई और यह 55.1 अंक के साथ 25,411.60 पर कारोबार रहा था। बाद में निफ्टी 89.2 अंक उछलकर 25,445.70 के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

टॉप गेनर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टूब्रो और बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा तेजी रही।

टॉप लूजर्स

दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इस बीच, फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती की संभावना एक सप्ताह पहले के 30% से बढ़कर 59% हो गई है।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल?

एशिया के अन्य बाजारों में आज नरमी देखने को मिली। MSCI एशिया पूर्व-जापान इंडेक्स भी सपाट कारोबार कर रहा था। प्रमुख फेड अधिकारियों की टिप्पणियों से आक्रामक 50-बीपीएस दर में कटौती की संभावना बढ़ने से वॉल स्ट्रीट के शेयर शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

आज इन कंपनियों के खुलेंगे आईपीओ

भारतीय फूड-डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी इस सप्ताह जल्द ही अपने आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल करने पर विचार कर रहा है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस (मेनलाइन), टॉलिन्स टायर्स (मेनलाइन), आदित्य अल्ट्रा स्टील (एसएमई), क्रॉस (मेनलाइन), शुभश्री बायोफ्यूल्स एनर्जी ( एसएमई), शेयर समाधान लिमिटेड (एसएमई) और गजानंद इंटरनेशनल (एसएमई) आज शेयर बाजार में लिस्ट होंगे जबकि आर्केड डेवलपर्स (मेनलाइन), ओसेल डिवाइसेज (एसएमई), नॉर्दर्न आर्क कैपिटल (एसएमई) और पेलाट्रो लिमिटेड (एसएमई) का आईपीओ बोलियों के लिए खुलेगा।

Advertisement
First Published - September 16, 2024 | 8:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement