facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: भारी गिरावट के साथ खुले बाजार, IT कंपनियों के शेयरों में आई सुस्ती

Advertisement

घरेलू स्तर पर, सितंबर में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 3 महीने के निचले स्तर 5.02 प्रतिशत पर आ गई। निवेशक अब आज घोषित होने वाली WPI-आधारित महंगाई दर पर कड़ी नजर रखेंगे।

Last Updated- October 13, 2023 | 9:32 AM IST
Stock to buy

IT प्रमुख इंफोसिस और HCL Tech द्वारा वित्त वर्ष 2024 के लिए ग्रोथ अनुमान कम करने के बाद शुक्रवार को भारतीय इक्विटी बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल और उसके बाद वैश्विक प्रतिस्पर्धियों में कमजोरी से भी सेंटिमेंट पर असर पड़ा।

S&P BSE Sensex 500 अंक गिरकर 65,895 पर खुला और हालांकि, कुछ देर में यह 66,379 के स्तर पर आ गया। NSE Nifty 50 को 19,700 पर ट्रेड करते देखा गया।

इन्फोसिस 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सबसे अधिक नुकसान में रही। एक्सिस बैंक, विप्रो, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई जैसी अन्य प्रमुख कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 2.5 फीसदी की तेजी आई।

कैसा रहेगा आज का बाजार

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और IT दिग्गज कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद ग्रोथ फोरकॉस्ट में कटौती की वजह से भारतीय इक्विटी बाजार शुक्रवार को कमजोर शुरुआत की है।

सुबह 07:00 बजे गिफ्ट निफ्टी 19,700 के आसपास शुरू हुआ, जो एनएसई बेंचमार्क – Nifty 50 इंडेक्स पर 100 अंक से अधिक के गैप का संकेत देता है।

ओवरनाइट, अमेरिकी इंडेक्स – डॉव जोन्स, नैस्डैक, S&P 500 में 0.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जब अमेरिका में महंगाई दर मासिक आधार पर उम्मीद से थोड़ा ज्यादा 0.4 प्रतिशत बढ़ गई। इससे अमेरिका की 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड बढ़कर 4.73 प्रतिशत हो गई।

हालांकि, घरेलू स्तर पर, सितंबर में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 3 महीने के निचले स्तर 5.02 प्रतिशत पर आ गई। निवेशक अब आज घोषित होने वाली WPI-आधारित महंगाई दर पर कड़ी नजर रखेंगे।

इसके अलावा, इन्फोसिस ने वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही (Q2FY24) में सालाना आधार पर (YoY) 3.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 6,212 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया। साथ ही, अपने FY24 रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को स्थिर करेंसी के तौर पर पहले की 1-3.5 प्रतिशत से घटाकर 1.0-2.5 प्रतिशत कर दिया।

इसी तरह, HCLTech ने वर्ष की पहली छमाही में कमजोर प्रदर्शन के कारण अपने वित्त वर्ष 2024 के रेवेन्यू गाइडेंस को स्थिर करेंसी के रूप में 5-6 प्रतिशत की सालाना वृद्धि तक रिवाइज किया। यह पहले के 6-8 फीसदी के अनुमान से कम है।

इसके अलावा, एशिया के बाजारों ने भी निगेटिव तस्वीर पेश की। हैंग सेंग (Hang Seng) 1.6 प्रतिशत नीचे था। कोस्पी, ताइवान और स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। हालांकि, निक्केई मामूली लाल निशान में था।

जिंसों में ब्रेंट क्रूड ऑयल गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद लगभग 86 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। सोना 1,885 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर देखा गया।

कैसे रहा पिछले कारोबारी दिन में बाजार?

IT शेयरों में गिरावट के कारण हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में जारी दो दिन की तेजी पर ब्रेक लगा। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि ग्लोबल मार्केट (global market) में मजबूत रूझान देखे गए थे।

कल के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) 65 अंक टूट गया था। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 17 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमशः 0.3 प्रतिशत और 0.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ तेजी जारी रही थी।

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 8:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement