facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Holiday: क्या 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर खुले रहेंगे शेयर बाजार? जानिए BSE-NSE का शेड्यूल

Advertisement

बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में शेयर ट्रेडिंग हफ्ते में सोमवार से शुक्रवार तक होती है। रोजाना ट्रेडिंग सुबह 9:15 बजे शुरू होती है और दोपहर 3:30 बजे तक चलती है।

Last Updated- August 26, 2025 | 8:09 PM IST
Stock Market

Stock Market Holiday: भारतीय शेयर बाजार बुधवार, 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के पावन अवसर पर बंद रहेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने बताया कि इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव और अन्य सभी सेगमेंट्स में ट्रेडिंग नहीं होगी। यह इस महीने का दूसरा ट्रेडिंग हॉलिडे होगा। इससे पहले 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाजार बंद थे।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के अनुसार, 27 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। कारोबार शाम की सत्र में 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक फिर से शुरू होगा।

Also Read: MSE ने दूसरे राउंड में जुटाए 1,000 करोड़ रुपये, क्या BSE और NSE को दे पाएगी टक्कर!

2025 में और किस-किस दिन बंद रहेंगे बाजार?

गणेश चतुर्थी के बाद इस साल पांच दिन और शेयर बाजार बंद रहेंगे। इनमें से तीन छुट्टियां अक्टूबर में, जबकि नवंबर और दिसंबर में एक-एक छुट्टी होगी।

बाकी छुट्टियों की लिस्ट:

छुट्टी दिन तारीख
गांधी जयंती और दशहरा गुरुवार 2 अक्टूबर
दिवाली मंगलवार 21 अक्टूबर
दिवाली बलिप्रतिपदा बुधवार 22 अक्टूबर
प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव बुधवार 5 नवंबर
क्रिसमस गुरुवार 25 दिसंबर

21 अक्टूबर को दिवाली के कारण ट्रेडिंग हॉलिडे रहेगा। हालांकि, इस अवसर पर विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसकी समय-सारणी बाद में घोषित की जाएगी। इसके अलावा, आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर कई शहरों में बैंक भी बंद रहेंगे।

Also Read: SIF: Quant MF जल्द लाएगा 2 लॉन्ग-शॉर्ट फंड, कौन कर सकता है निवेश

शेयर बाजार सप्ताह में कितने दिन खुलता है? जानिए टाइमिंग और छुट्टियों का शेड्यूल

बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में शेयर ट्रेडिंग हफ्ते में सोमवार से शुक्रवार तक होती है। रोजाना ट्रेडिंग सुबह 9:15 बजे शुरू होती है और दोपहर 3:30 बजे तक चलती है।

सप्ताह के आखिरी दो दिन यानी शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहता है। इसके अलावा, जिन दिनों सरकारी छुट्टियां घोषित होती हैं, उन दिनों भी ट्रेडिंग नहीं होती।

Advertisement
First Published - August 26, 2025 | 8:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement