facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Holiday: महाशिवरात्रि 2025 पर बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE और BSE में नहीं होगा कारोबार

Advertisement

एनएसई (NSE) की तरफ जारी 2025 अवकाश कैलेंडर के अनुसार, इस पूरे साल में कुल 14 छुट्टियों के लिए शेयर बाजार बंद रहेंगे।

Last Updated- February 26, 2025 | 9:02 AM IST
Share market holiday

Stock Market Holiday: महाशिवरात्रि के अवसर पर घरेलू शेयरों बाजारों में बुधवार (26 फरवरी) को कारोबार नहीं होगा और दोनों स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बीएसई (BSE) बंद रहेंगे।

महा शिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित हिंदू त्योहार है। हिन्दू कलेण्डर के अनुसार, यह फरवरी और मार्च के बीच मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, यह त्योहार फाल्गुन माह के पहले भाग के चौदहवें दिन पड़ता है।

इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार मिलेजुले रूख के साथ बंद हुए। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 147.71 अंक या 0.20% की बढ़त लेकर 74,602 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एनएसी का निफ्टी 5.80 अंक या 0.03% की मामूली गिरावट लेकर 22,547 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के छुट्टियों की लिस्ट

एनएसई (NSE) की तरफ जारी 2025 अवकाश कैलेंडर के अनुसार, इस पूरे साल में कुल 14 छुट्टियों के लिए शेयर बाजार बंद रहेंगे। महा शिवरात्रि पर शेयर बाजार बंद होने के अलावा मार्च में 14 मार्च (शुक्रवार) को होली और 31 मार्च (सोमवार) को ईद-उल-फितर समेत दो छुट्टियां होंगी।

ALSO READ: Bank Holiday Today: महाशिवरात्रि पर बैंक खुले हैं या बंद? जानें 26 फरवरी को कहां-कहां रहेगा बैंक हॉलिडे

अप्रैल में छुट्टियों में 10 अप्रैल (गुरुवार) को श्री महावीर जयंती, 14 अप्रैल (सोमवार) को डॉ बाबा साहेब अंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे शामिल होंगे।

इसके अलावा 1 मई (गुरुवार) को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर भी घरेलू शेयर बाजार बंद रहेंगे। यह साल 2025 की पहली छमाही की आखिरी छुट्टी भी होगी।

अगस्त में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त, शुक्रवार) और गणेश चतुर्थी (27 अगस्त, बुधवार) के दिन शेयर बाजार में कामकाज नहीं होगा और यह बंद रहेंगे।

अक्टूबर में कई छुट्टियां होंगी। इनमें 2 अक्टूबर (गुरुवार) को महात्मा गांधी जयंती/दशहरा, 21 अक्टूबर (मंगलवार) को दिवाली लक्ष्मी पूजन और 22 अक्टूबर (बुधवार) को दिवाली-बालिप्रतिपदा शामिल हैं।

5 नवंबर (बुधवार) को श्री गुरु नानक देव का प्रकाश गुरुपर्व मनाया जाएगा और 25 दिसंबर (गुरुवार) को क्रिसमस के साथ वर्ष का समापन होगा।

शेयर बाज़ार का समय

भारतीय शेयर बाज़ार के कारोबार का समय सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक है। नियमित कारोबारी दिनों में प्री-ओपन सेशन सुबह 9:00 बजे से सुबह 9:15 बजे तक चलता है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है।

 

 

Advertisement
First Published - February 26, 2025 | 8:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement