facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Holiday: 1 मई को बंद रहेंगे शेयर बाजार, ये है वजह

Advertisement

Stock Market Holiday: 1 मई को महाराष्ट्र डे (Maharashtra Day) है। इस अवसर पर शेयर बाजार की छुट्टी रहेगा। 1 मई, 1960 को महाराष्ट्र राज्य की स्थापना हुई थी।

Last Updated- April 30, 2024 | 10:49 AM IST
Stock market today
Representative Image

Stock Market Holiday: 1 मई यानी बुधवार को भारतीय स्टॉक एक्सचेंज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) बंद रहेंगे। इसका मतलब है कि 1 मई को शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा। इस दिन निवेशक न तो स्टॉक खरीद पाएंगे और न ही बेच पाएंगे।

जानें क्यों बंद रहेगा बाजार-

1 मई को महाराष्ट्र डे (Maharashtra Day) है। इस अवसर पर शेयर बाजार की छुट्टी रहेगा। 1 मई, 1960 को महाराष्ट्र राज्य की स्थापना हुई थी।

यह भी पढ़ें: Q4 Results Today: इंडियन ऑयल, REC, अदाणी एनर्जी और हैवेल्स समेत 56 कंपनियां आज पेश करेंगी अपनी कमाई का हिसाब-किताब

स्टॉक और डेरिवेटिव कारोबार भी होंगे बंद

शेयर बाजार के साथ 1 मई को डेरिवेटिव, इक्विटी, एसएलबी, करेंसी डेरिवेटिव के साथ इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव में भी कोई कामकाज नहीं होगा। महाराष्ट्र दिवस की छुट्टी के बाद 2 मई से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर नियमित रूप से कारोबार शुरू होगा।

मुंबई में होगी वोटिंग

मुंबई की 6 लोकसभा सीट पर वोटिंग

20 मई को मुंबई की 6 लोकसभा सीट के साथ महाराष्ट्र के सात अन्य सीट पर वोटिंग होगी, जिसके चलते शेयर बाजार इस दिन भी बंद रहेगा। बचा दें कि बंबई स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों का हेड ऑफिस बंबई में है। इसलिए 20 मई को मतदान के लिए छुट्टी घोषित की गई है।

20 मई की छुट्टी के बाद 21 मई को stock Market में फिर से ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: सेंसेक्स, निफ्टी की नजर नई ऊंचाई पर, 30 अप्रैल को बाजार खुलने से पहले जान लें ये जरूरी बातें  

साल 2024 में इतने दिन बंद रहेगा बाजार

  • May 1, 2024 – महाराष्ट्र डे
  • May 20, 2024 -जेनरल इलेक्शन
  • June 17, 2024 – बकरीद
  • July 17, 2024 – मुहर्रम
  • August 15, 2024 – स्वतंत्रता दिवस
  • October 2, 2024 – गांधी जयंती
  • November 1, 2024 – दिवाली
  • November 15, 2024 – गुरु नानक जयंती
  • December 25, 2024 – क्रिसमस

 

आज कैसी थी शेयर बाजार की चाल?

शेयर बाजार की आज यानी मंगलवार को पॉजिटिव नोट पर शुरुआत हुई। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.17 प्रतिशत बढ़कर 74,800.89 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 0.13 प्रतिशत बढ़कर 22,672.70 के स्तर पर आ गया।

 

 

Advertisement
First Published - April 30, 2024 | 10:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement