facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Stock market holiday: सोमवार को BSE और NSE में नहीं होगा कारोबार, जानें कल क्यों बंद है शेयर बाज़ार?

आम चुनाव के पांचवें चरण के मद्देनजर महाराष्ट्र में बैंक 20 मई को बंद रहेंगे। इस चरण में राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 13 सीटों पर वोटिंग होनी है।

Last Updated- May 19, 2024 | 4:51 PM IST
Stock Exchange

Stock Market Holiday: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 20 मई को ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे। दरअसल मुंबई में 20 मई यानी सोमवार को लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections) के पांचवें चरण के मतदान होना है। मुंबई शहर की सभी छह सीटों पर इस दिन वोटिंग की जायेगी।

इस महीने 1 मई को भी भारतीय शेयर बाजार महाराष्ट्र राज्य की स्थापना के उपलक्ष्य में ‘महाराष्ट्र दिवस’ के चलते बंद रहा था। इस महीने यह दूसरी बार होगा जब बाजार शनिवार और रविवार की रेगुलर छुट्टी के अलावा बंद रहेगा।

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में हो रहा है। इनमें से पहले चार चरण क्रमशः 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को होंगे। अंतिम चरण 20 मई को है। इसके बाद 4 जून को लोक सभा चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

महाराष्ट्र में सोमवार को बैंक भी रहेंगे बंद

आम चुनाव के पांचवें चरण के मद्देनजर महाराष्ट्र में बैंक 20 मई को बंद रहेंगे। इस चरण में राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 13 सीटों पर वोटिंग होनी है।

इनमें धुले, डिंडोरी, नासिक, कल्याण, पालघर, भिवंडी, ठाणे, नार्थ मुंबई, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, और मुंबई दक्षिण सीट शामिल हैं।।

चेक करें 2024 में शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट

20 मई – आम चुनाव

17 जून- बकरीद

17 जुलाई- मुहर्रम

15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस

2 अक्टूबर- गांधी जयंती

1 नवंबर- दिवाली

15 नवंबर- गुरु नानक जयंती

25 दिसंबर- क्रिसमस

अगला सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

कंपनियों के तिमाही नतीजे, वैश्विक रुझान और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियां इस सप्ताह शेयर बाजार का रुख तय करेंगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। यह सप्ताह कम कारोबारी सत्रों का होगा।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा आम चुनाव की वजह से निवेशक अभी सतर्क रुख अपना सकते हैं। मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के कारण सोमवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे।

First Published - May 19, 2024 | 4:42 PM IST

संबंधित पोस्ट