facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 123 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,000 के पार; ऑयल एंड गैस शेयर चमके

Advertisement

Stock Market Today: अमेरिका और भारत के बीच व्यापार को लेकर एक बार फिर बातचीत का सिलसिला शुरू होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा

Last Updated- September 11, 2025 | 4:02 PM IST
Stock Market

Closing Bell: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (11 सितंबर) को बढ़त के साथ बंद हुए। बैंकिंग और ऑयल एंड गैस से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा मिला। साथ ही अमेरिका और भारत के बीच व्यापार को लेकर एक बार फिर बातचीत का सिलसिला शुरू होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 200 से ज्यादा अंक गिरकर 81,217.30 पर खुला। खुलते ही यह बढ़त में आ गया। दिन के दौरान इस इंडेक्स ने 81,642.22 के हाई और 81,216.91 के लो रेंज में कारोबार किया। अंत में यह इंडेक्स 123.58 अंक यानी 0.15% की बढ़त लेकर 81,548.73 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty-50) भी गिरावट लेकर 24,945 पर ओपन हुआ। हालांकि, खुलते ही यह हरे निशान में आ गया। कारोबार के दौरान इस इंडेक्स ने 25,037.30 के हाई और 24,940.15 के लो रेंज में ट्रेड किया। अंत में निफ्टी50 32.40 अंक यानी 0.13% बढ़कर 25,005.50 अंक पर बंद हुआ।

Also Read: भारत पर लगने जा रहा था 100% टैरिफ? क्या हुई ट्रंप और EU के बीच बातचीत

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, इटरनल, पावर ग्रिड और भारती एयरटेल मुख्य रूप से लाभ में रहे। ये स्टॉक्स 1.60% तक चढ़े। वहीं, इंफोसिस, टाइटन कंपनी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल और बीईएल मुख्य रूप से नुकसान में रहे। ये स्टॉक्स 1.35% तक गिरे।

व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स क्रमशः 0.12% और 0.03% की बढ़त के साथ बंद हुए।

निफ्टी ऑयल एंड गैस और मीडिया इंडेक्स सेक्टोरल बढ़त हासिल करने वाले टॉप इंडेक्स रहे, जो 1% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा, एनएसई पर सभी बैंकिंग से जुड़े इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। इसके विपरीत, निफ्टी आईटी, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स नुकसान में रहे, जो 0.50% तक टूटकर बंद हुए।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील फिर पटरी पर

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत ने गति पकड़ ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान और व्यापार वार्ता जल्द से जल्द पूरी होने की उम्मीद जताई है।

ट्रंप ने घोषणा की है कि दोनों देशों में व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी हफ्तों में वह मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हैं। मोदी ने भी आज इसी तरह की भावना व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों देशों की टीमें व्यापार वार्ता जल्द से जल्द पूरी करने के लिए काम कर रही हैं।

निफ्टी 25,000 के पार निकला

जियोजित इन्वेंस्टमेंट के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा, “निफ्टी50 इंडेक्स 25,000 के अहम स्तर से ऊपर बंद हुआ है। अमेरिका द्वारा भारत पर अचानक 50% टैरिफ लगाने से यह बेंचमार्क इंडेक्स पहले 24,400 तक गिर गया था। हालांकि इसके बाद से इंडेक्स लगातार रिकवर कर रहा है। इस वापसी के पीछे कई कारण हैं—जैसे कि घरेलू अर्थव्यवस्था पर सीमित असर की उम्मीद, अमेरिकी लॉन्ग टर्म पॉलिसियों पर भारत सरकार की मजबूत रणनीतिक प्रतिक्रिया और जीएसटी जैसे बड़े घरेलू सुधारों की घोषणा, जो व्यापार से जुड़े असर को कम करने में मददगार हैं। हाल ही में अमेरिका की ओर से भारत के साथ व्यापार वार्ता दोबारा शुरू करने के सकारात्मक संकेत मिले हैं, जिसने इंडेक्स को नए दायरे में पहुंचने का रास्ता और साफ कर दिया है। यह वही स्तर है जिसकी बाजार को लंबे समय से उम्मीद थी।”

ग्लोबल मार्केटस

वहीं, वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। निवेशक चीन के अगस्त महीने के महंगाई आंकड़ों का आकलन कर रहे थे। चीन मेनलैंड का CSI 300 इंडेक्स 0.13 प्रतिशत बढ़ा। जबकि हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 1 प्रतिशत गिर गया। अगस्त में चीन में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) सालाना आधार (Y-o-Y) पर 0.4 प्रतिशत गिरा। जबकि रॉयटर्स की तरफ से किए गए सर्वे में अर्थशास्त्रियों ने केवल 0.2 प्रतिशत गिरावट की उम्मीद जताई थी। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.57 प्रतिशत चढ़ा और एक नया रिकॉर्ड हाई लेवल छू लिया। जबकि जापान का निक्केई इंडेक्स 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिकी बाजारों में S&P 500 इंडेक्स 0.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। इसे Oracle के शेयरों में 36 प्रतिशत की तेजी से समर्थन मिला। वहीं, नैस्डैक मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि डॉव जोन्स 0.48 प्रतिशत की गिरावट में रहा।

अब अमेरिकी निवेशक अगस्त महीने के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) और सितंबर के शुरुआती बेरोजगारी दावों के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जो फेडरल रिजर्व की अगली सप्ताह होने वाली ब्याज दर निर्णय में गाइडेंस अहम भूमिका निभा सकते हैं।

IPO अपडेट

मुख्य बोर्ड आईपीओ सेगमेंट में अर्बन कंपनी आईपीओ, Shringar House of Mangalsutra Ltd. IPO और Dev Accelerator Ltd. IPO आज सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन में प्रवेश करेंगे।

वहीं, SME आईपीओ श्रेणी में Airfloa Rail Technology Ltd. IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। दूसरी तरफ, Taurian MPS, Karbonsteel Engineering, Nilachal Carbo Metalicks और Krupalu Metals के आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो जाएंगे। इसके अलावा, Vashishtha Luxury Fashion Ltd. IPO का आवंटन आधार (Basis of Allotment) आज तय किया जाएगा।

Advertisement
First Published - September 11, 2025 | 8:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement