facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: यूएस-ईरान वार्ता फिर से शुरू होने से बढ़ा निवेशकों का भरोसा, सेंसेक्स 1263 अंक चढ़ा; निफ्टी 24231 पर बंद

Advertisement

Closing Bell: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत एक बार शुरू होने की खबरों का निवेशकों के सेंटीमेंट्स पर पॉजिटिव असर पड़ा।

Last Updated- April 15, 2026 | 3:50 PM IST
Stock Market today

Stock Market Closing Bell, Wednesday, April 15, 2026: एशियाई बाजारों में पॉजिटिव रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार (15 अप्रैल) को जोरदार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत एक बार शुरू होने की खबरों का निवेशकों के सेंटीमेंट्स पर पॉजिटिव असर पड़ा। निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिका और ईरान जल्द ही किसी समाधान पर पहुंच सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने हाल ही कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म होने के करीब है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 77,981 अंक पर खुला। जबकि सोमवार को यह 76,847 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 78,270 अंक तक चढ़ गया था। अंत में यह 1263.67 अंक या 1.64 फीसदी की बढ़त लेकर 78,111.24 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी जोरदार मजबूती के साथ 24,163 पर खुला और इसी के साथ 24 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार निकल गया। कारोबार के दौरान इसने 24,280 अंक का इंट्रा-डे हाई बनाया। अंत में 388.65 अंक या 1.63 फीसदी की बढ़त के साथ 24,231 पर बंद हुआ।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स में रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”अमेरिका-ईरान के बीच संभावित बातचीत को लेकर बनी उम्मीदों ने बाजार में व्यापक सकारात्मक माहौल को समर्थन दिया, जिससे सप्लाई बाधित होने की चिंताओं पर बातचीत की उम्मीद भारी पड़ने से तेल की कीमतें 100 डॉलर से नीचे आ गईं। हालांकि चौथी तिमाही का आउटलुक कमजोर बना हुआ है, लेकिन आकर्षक वैल्यूएशन और FY27 के तुलनामत्क रूप से बेहतर कमाई के अनुमान से निवेशक उत्साहित हैं, जो संकेत देता है कि बाजार की तेजी निकट अवधि में जारी रह सकती है।”

उन्होंने कहा, ”भारत के 10 साल के बॉन्ड यील्ड में गिरावट और इंडिया VIX में कमी भी बाजार में स्थिरता का संकेत देती है। सेक्टर के लिहाज से, मजबूत मांग की उम्मीदों के चलते पावर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में बढ़त देखी गई, जबकि वैश्विक जोखिम कम होने से आईटी इंडेक्स ने बेहतर प्रदर्शन किया।”

टॉप गेनर्स एंड लूजर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई। यह 4.63 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। इसके अलावा इटरनल, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, सन फार्मा, कोटक बैंक, ट्रेंट लिमिटेड प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक गिरावट में रहने वाले शेयरों में रहे।

ब्रॉडर बाजार ने बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 2.20 प्रतिशत और 2.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्टर के लिहाज से निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाला रहा। निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया ने भी बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि निफ्टी पीएसयू बैंक पीछे रहा।

Global Markets

एशियाई बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुले। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई। यह गिरावट तब आई जब अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होने के करीब है और दोनों देश दूसरी दौर की बातचीत की योजना बना रहे हैं। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स लगभग 3 प्रतिशत और जापान का निक्केई 225 करीब 0.59 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा था। वहीं, सीएसआई 300 इंडेक्स में 0.16 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

अमेरिकी शेयर बाजार के फ्यूचर्स एशियाई कारोबार के दौरान स्थिर बने रहे। निवेशक अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत का आकलन कर रहे थे। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में 0.01 प्रतिशत की हल्की गिरावट रही, जबकि डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स 0.02 प्रतिशत बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

वहीं, मंगलवार को एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.18 प्रतिशत बढ़कर 6,967.38 पर बंद हुआ, जो इसके रिकॉर्ड बंद स्तर के काफी करीब है। वहीं, डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज और नैस्डैक कंपोजिट क्रमशः 0.66 प्रतिशत और 1.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

यह पढ़ें: Stocks To Watch Today: RailTel से LIC तक ये स्टॉक्स आज मचाएंगे हलचल, जानें किन शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शन

ब्रेंट क्रूड की कीमतों में नरमी

बुधवार को तेल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन नरमी देखने की मिकी। यह उम्मीद बढ़ रही कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फिर से शुरू हो सकती है। बाजार को यह भी उम्मीद है कि अगर बातचीत आगे बढ़ती है, तो पश्चिम एशिया के उस प्रमुख तेल उत्पादक क्षेत्र से आपूर्ति फिर शुरू हो सकती है, जो होरमुज़ स्ट्रेट के बंद होने के कारण फंसी हुई है।

पिछले सेशन में 4.6 प्रतिशत गिरने के बाद ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.55 प्रतिशत गिरकर $94.27 प्रति बैरल पर आ गया। पिछले सेशानब में 7.9 प्रतिशत की गिरावट के बाद यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड $1.04 या 1.1 प्रतिशत गिरकर $90.24 पर आ गया।

Advertisement
First Published - April 15, 2026 | 8:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement