facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 316 अंक चढ़ा; निफ्टी 25571 पर बंद

Advertisement

Closing Bell: पीएसयू बैंक और मेटल शेयरों में तेजी ने बाजार को ऊपर खींचा। इंडेक्स हैवी वेट एलएन्डटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त से भी बाजार को सपोर्ट मिला।

Last Updated- February 20, 2026 | 3:55 PM IST
Stock Market Today
Representational Image

Stock Market Closing Bell, 20 February 2026: ए​शियाई बाजारों से मिलेजुले रुझान के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (20 फरवरी) को बढ़त में बंद हुए। एक दिन पहले बड़ी गिरावट के बाद बाजार में निचले स्तर पर खरीदारी देखने को मिली। पीएसयू बैंक और मेटल शेयरों में तेजी ने बाजार को ऊपर खींचा। इंडेक्स हैवी वेट एलएन्डटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त से भी बाजार को सपोर्ट मिला। जबकि आईटी शेयरों में दबाव ने तेजी को सीमित कर दिया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गिरावट के साथ 82,272 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में सपाट चाल के बाद दोपहर में यह 600 अंक तक चढ़ गया था। अंत में 316.57 अंक या 0.38 प्रतिशत की बढ़त लेकर 82,814.71 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) गिरावट लेकर 25,406 पर खुला। हालांकि, खुलने के बाद इंडेक्स में थोड़ी बढ़त देखने को मिली और कारोबार के दौरान यह 25,663 अंक तक चला गया था। अंत में 116.90 अंक या 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 25,571 पर बंद हुआ।

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा, ”दिन की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ होने के बाद भारतीय शेयर बाजार में मजबूत वापसी देखने को मिली। बिजली, मेटल, सरकारी बैंक, कैपिटल गुड्स , एफएमसीजी और वित्तीय शेयरों में खरीदारी बढ़ने से बाजार का माहौल सुधरा। दिन भर में निवेशकों ने कम कीमत पर अच्छी कंपनियों के शेयर खरीदे, जिससे शुरुआती कमजोरी दूर हो गई।”

उन्होंने कहा, ”हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के कारण निकट भविष्य को लेकर सतर्कता बनी हुई है। दिन के दौरान सस्ते स्तर पर खरीदारी और कुछ सेक्टरों की अगुवाई से बाजार में सुधार तो दिखा, लेकिन अभी भी कारोबार सीमित दायरे में और उतार-चढ़ाव भरा बना हुआ है। बाजार को आगे बढ़ने के लिए किसी स्पष्ट सकारात्मक संकेत का इंतजार है।”

Top Gainers & Losers

सेंसेक्स की टॉप कंपनियों में एनटीपीसी, एलएंडटी, एचयूएल, पावर ग्रिड और टाटा स्टील सबसे ज्यादा बढ़त में रहे। इनके शेयरों में 2.6 फीसदी तक तेजी देखी गई। वहीं दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, इटरनल, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल गिरावट में रहे। इनके शेयरों में 1.7 फीसदी तक कमजोरी आई।

ब्रोडर मार्केट की बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 करीब 0.48 फीसदी बढ़कर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप में 0.11 फीसदी की हल्की गिरावट रही। सेक्टोरल आधार पर निफ्टी पीएसयू बैंक और मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा तेजी रही। इसके बाद एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, ऑयल एंड गैस और ऑटो सेक्टर में भी बढ़त देखी गई। हालांकि निफ्टी आईटी इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Global Markets

एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के बाजार शुक्रवार सुबह मिला-जुला कारोबार कर रहे थे। इस दौरान ट्रेडर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन का आकलन कर रहे थे। जापान का निक्केई 225 एक फीसदी से ज्यादा गिरा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी एक फीसदी से ज्यादा चढ़ा मुख्यभूमि चीन के बाजार शुक्रवार को लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण बंद थे।

अमेरिका के शेयर सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए, क्योंकि मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण बिकवाली देखी गई। निवेशक जोखिम वाले एसेट से दूर हुए। बाजार में यह आशंका बढ़ने लगी कि अमेरिका इस क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई कर सकता है, जिससे निजी क्रेडिट से जुड़े शेयरों में भी खास गिरावट आई।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास अपने परमाणु कार्यक्रम पर समझौता करने के लिए 10-15 दिन हैं। खबरों के मुताबिक, इसी अवधि में वह यह तय करेंगे कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करनी है या नहीं। S&P 500 और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज क्रमश: 0.28 फीसदी और 0.54 फीसदी गिरकर बंद हुए। नैस्डैक कंपोजिट भी गुरुवार को 0.31 फीसदी नीचे बंद हुआ।

Advertisement
First Published - February 20, 2026 | 8:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement