facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Closing: आखिरी आधे घंटे में मुनाफवसूली से गिरा बाजार, सेंसेक्स 313 अंक टूटा; निफ्टी 25884 पर बंद

Advertisement

Market Closing: सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट दिया। लेकिन आखिरी घंटे में मुनाफावसूली से बाजार गिरकर बंद हुआ।

Last Updated- November 25, 2025 | 3:55 PM IST
Market Cap

Stock Market Closing Bell, Tuesday, November 25, 2025: वैश्विक बाजारों में पॉजिटिव रुख के बावजूद भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सपाट रुख के साथ खुले। आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार में दबाव देखने को मिला। हालांकि, सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट दिया। लेकिन आखिरी घंटे में मुनाफावसूली से बाजार गिरकर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 100 अंक चढ़कर 85,008 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 85,110 अंक के हाई और 84,536.73 अंक के लो लेवल तक गया। अंत में यह 313.70 अंक या 0.37 फीसदी की गिरावट लेकर 84,587.01 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) 25,998 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 26,032.60 अंक के इंट्रा-डे हाई और 25,857.50 अंक के इंट्रा-डे लो तक गया।

जियोजित इंवेस्टमेंट्स में रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, ”मंथली एक्सपायरी के दिन घरेलू बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया। इसका कारण कमजोर होता रुपया और लगातार एफआईआई की बिकवाली रहा। निवेशक सतर्क रहे क्योंकि वे आगामी फेडरल रिजर्व बैठक में संभावित रेट कट और इंडो-यूएस ट्रेड डील में प्रगति को लेकर स्पष्टता का इंतज़ार कर रहे थे। हालांकि कुछ संकेतों में सुधार भी दिखा। 26,000 के स्तर के पास बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है। लेकिन मजबूत घरेलू आधार—विशेषकर दूसरी छमाही की अच्छी आय संभावनाओं को देखते हुए गिरावट सीमित मानी जा रही है। पीएसयू बैंक और रियल एस्टेट शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसका समर्थन होम लोन की मजबूत मांग और पीएसयू बैंकों की बढ़ती बाजार हिस्सेदारी ने किया।”

Top Losers & Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट, टाटा मोटर्स पीवी, एचसीएलटेक, इंफोसिस और पावर ग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट में रहे। दूसरी तरफ, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एसबीआई, टाटा स्टील और इटरनल के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट में रहे।

सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी रियल्टी और निफ्टी पीएसयू बैंक सबसे ज्यादा बढ़त में रहे। इनमें क्रमश: 1.62 फीसदी और 1.44 प्रतिशत बढ़त दर्ज की गई। दूसरी तरफ, निफ्टी आईटी में 0.57 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया में 0.8 प्रतिशत की गिरावट आई।

ब्रोडर मार्केट ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक क्रमशः 0.36 प्रतिशत और 0.19 प्रतिशत बढ़े।

Global Markets

एशियाई बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुले। वॉल स्ट्रीट के टेक स्टॉक्स में आई रिकवरी और अमेरिकी फेडरल रिज़र्व के दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों ने निवेशकों का मनोबल बढ़ाया। जापान का निक्केई 225 मंगलवार को 0.65% ऊपर रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.75 फीसदी बढ़ा। एशियाई बाजारों के प्रमुख इंडेक्स बढ़त में रहे।

वॉल स्ट्रीट पर S&P 500 इंडेक्स ने छह सप्ताह का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। जबकि दरों में कटौती की उम्मीदों ने बाजारों को मजबूती दी। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मनी मार्केट्स दिसंबर में फेड की दर कटौती की 70 फीसदी से अधिक संभावना का अनुमान लगा रहे हैं। S&P 500 और नैस्डैक क्रमशः 1.55 फीसदी और 2.69 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

Advertisement
First Published - November 25, 2025 | 8:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement