facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: फार्मा और IT शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 639 अंक उछला; निफ्टी 24092 पर बंद

Advertisement

Closing Bell: तिमाही नतीजों के दम पर फार्मा और आईटी शेयरों के साथ रियल्टी स्टॉक्स में खरीदारी से बाजार चढ़कर बंद हुआ।

Last Updated- April 27, 2026 | 3:52 PM IST
Stock Market

Stock Market Closing Bell, Monday, April 27, 2026: एशियाई बाजारों में पॉजिटिव रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन यानी सोमवार (27 अप्रैल) को मजबूती के साथ बंद हुए। तिमाही नतीजों के दम पर फार्मा और आईटी शेयरों के साथ रियल्टी स्टॉक्स में खरीदारी से बाजार चढ़कर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में भी तेजी से भी बाजार को मजबूत सपोर्ट मिला। साथ ही ईरान के होरमुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलने के प्रस्ताव के साथ अमेरिका से संपर्क किया है। इन रिपोर्ट्स का निवेशकों के सेंटीमेंट्स पर पॉजिटिव असर पड़ा।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 76,856 अंक पर खुला। शुक्रवार को यह 76,664 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 77,420 अंक तक चढ़ गया था। अंत में यह 639.42 अंक या 0.83 फीसदी की बढ़त लेकर 77,303.63 पर ट्रेड कर रहा था।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) 23,945 पर खुला और खुलते ही 24 हजार के पार चला गया। कारोबार के दौरान यह 24,130 अंक के इंट्रा-डे हाई तक गया। अंत में यह 194.75 अंक या 0.81 प्रतिशत चढ़कर 24,092 पर बंद हुआ।

जियोजित इंवेस्टमेंट्स में रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, ”निवेशकों की भावना में सुधार का कारण अमेरिका-ईरान वार्ता फिर से शुरू होने की उम्मीद और वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजे रहे। हालांकि कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं और बाजार होरमुज़ स्ट्रेट के खुलने की संभावनाओं का आकलन कर रहे हैं। लेकिन घरेलू मांग आधारित सेक्टर—खासकर बैंकिंग, एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कारोबार ने रिकवरी को सहारा दिया।”

उन्होंने कहा कि आईटी सेक्टर ने भले ही कमजोर नतीजे दिए हों, लेकिन वैल्यूएशन के लिहाज से आकर्षण और लॉन्ग टर्म निवेश नजरिए के चलते इसमें निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही। आगे चलकर, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति घोषणा, खासकर मध्यम अवधि में ब्याज दरों की दिशा पर बाजार की नजरें टिकी रहेंगी।

Top Gainers & Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा के शेयर टॉप गेनर रहा। इसमें लगभग 7 फीसदी की तेजी आई। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, इंफोसिस प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, एक्सिस बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रेंट लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल के शेयर गिरावट में रहे।

ब्रोडर बाजारों ने बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 1.47 प्रतिशत और 1.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्टर के लिहाज से निफ्टी फार्मा, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी आईटी ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज कमजोर रहे।

Global Markets

एशियाई बाजारों में सोमवार को तेजी देखी गई। एक रिपोर्ट में कहा गया कि ईरान ने अमेरिका को होरमुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलने का प्रस्ताव दिया है। जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी नए उच्च स्तर पर पहुंच गए। ये इंडेक्स क्रमशः 1.41 प्रतिशत और 1.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

एशिया सेशन में स्टॉक फ्यूचर्स मिले-जुले रुख में कारोबार कर रहे थे। एसएंडपी 500 करीब 0.13 प्रतिशत ऊपर था, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल फ्यूचर्स 0.08 प्रतिशत नीचे थे। ओवरनाइट कारोबार में एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट क्रमशः 0.80 प्रतिशत और 1.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.16 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ।

यह पढ़ें: बाजार में गिरावट के बाद कहां बन रहे मौके? Axis Mutual Fund ने बताया अगला बड़ा ट्रेंड

कच्चा तेल $107 के करीब

ब्रेंट क्रूड में दिन के दौरान हुई कुछ बढ़त कम हो गई। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने इस अहम सप्लाई मार्ग को खोलने के लिए अमेरिका से नया प्रस्ताव साझा किया है। अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 1.3 प्रतिशत बढ़कर 107 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - April 27, 2026 | 8:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement