facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से फिसला बाजार, सेंसेक्स 416 अंक टूटा, निफ्टी 23995 पर बंद; Axis Bank टॉप लूजर

Advertisement

Closing Bell: हालिया तेजी के बाद सरकारी और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली ने बाजार को नीचे खींचने में सबसे अहम योगदान दिया।

Last Updated- April 28, 2026 | 3:54 PM IST
Stock Market Crash

Stock Market Closing Bell, Tuesday, April 28, 2026: एशियाई बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (28 अप्रैल) को गिरावट में बंद हुए। अमेरिका-ईरान संबंधों में हालिया घटनाक्रम के बीच निवेशक सतर्क रुख अपनाया। जबकि हालिया तेजी के बाद सरकारी और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली ने बाजार को नीचे खींचने में सबसे अहम योगदान दिया। इससे पहले बाजार सोमवार को तीन दिन की गिरावट के बाद लगभग एक प्रतिशत चढ़कर बंद हुए थे।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 200 से ज्यादा अंक गिरकर 77,094 पर खुला। सोमवार को यह 77,303 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 76,741 अंक तक फिसल गया था। अंत में यह 416.72 अंक या 0.54 फीसदी की गिरावट लेकर 76,886.91 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) 24,049 पर खुला। जबकि सोमवार को यह 24100 के ऊपर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 23,957 अंक के इंट्रा-डे लो तक गया। अंत में 97 अंक या 0.40 प्रतिशत की गिरावट लेकर 23,995 पर बंद हुआ।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स में रिसर्च हेड विनोद नायर के अनुसार, घरेलू शेयर बाजार पर सख्त नियामकीय कदमों और भू-राजनीतिक दबाव का असर दिख रहा है। इससे हालिया निचले स्तर से आई तेजी को बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। बैंकिंग शेयरों में गिरावट देखने को मिली। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपेक्षित क्रेडिट लॉस फ्रेमवर्क और अंतिम एसेट वर्गीकरण नियमों की पुष्टि की, जिससे अधिक प्रावधान की चिंता बढ़ गई। इसके साथ ही अमेरिका के केंद्रीय बैंक के ब्याज दर फैसले से पहले निवेशकों की सतर्कता ने भी बिकवाली का दबाव बढ़ाया।”

उन्होंने कहा, ”जापान के केंद्रीय बैंक का सख्त रुख, एशियाई बाजारों में कमजोरी और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जिससे भारत में आयातित महंगाई का जोखिम बढ़ गया है। लगातार विदेशी निवेशकों की निकासी और रुपये की कमजोरी ने भी बाजार के माहौल पर दबाव डाला, हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से कुछ सहारा मिला।”

टॉप लूजर एन्ड गेनर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक टॉप लूजर रहा। इसमें 2.65 फीसदी की गिरावट आई। एचसीएल टेक, इंडिगो, मारुति, एसबीआई, इंडियन बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्रा सीमेंट, इंफोसिस, एशियन पेण्ट और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा गिरावट में रहे। दूसरी तरफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, सन फार्मा और टेक महिंद्रा बढ़त में रहे।

ब्रोडर मार्केट ने प्रमुख इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 0.28 प्रतिशत और 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्टर के आधार पर निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी बैंक का सबसे ज्यादा प्रदर्शन कमजोर रहा। जबकि निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी मेटल ने बेहतर प्रदर्शन किया।

Global Markets

ज्यादातर एशियाई बाजारों में मंगलवार सुबह गिरावट देखी गई। निवेशक बैंक ऑफ जापान की पॉलिसी बैठक के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। जापान का निक्केई 225 और हांगकांग का हैंग सेंग क्रमशः 0.54 प्रतिशत और 0.09 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे थे। इस ट्रेंड के विपरीत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.77 प्रतिशत ऊपर था।

एशिया सत्र में अमेरिकी शेयर फ्यूचर्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो सकता है। एसएंडपी 500 और डॉव जोन्स फ्यूचर्स क्रमशः 0.09 प्रतिशत और 0.15 प्रतिशत ऊपर थे।

वहीं, सोमवार को एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट ने हल्की बढ़त के साथ नए उच्च स्तर बनाए। ये इंडेक्स क्रमशः 0.12 प्रतिशत और 0.20 प्रतिशत बढ़कर बंद हुए। वहीं, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.13 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ।

यह पढ़ें: Stocks To Watch Today: कमाई का मौका या जोखिम? आज इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन

कच्चा तेल $108 के पार

ब्रेंट क्रूड 0.5 प्रतिशत बढ़कर 108.8 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। अहम समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ बंद बना हुआ था। इस बीच, अमेरिका ईरान के उस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा था। इसमें युद्ध खत्म करने की बात कही गई है, लेकिन इसकी शर्त यह है कि अमेरिका अपनी नाकेबंदी समाप्त करे।

Advertisement
First Published - April 28, 2026 | 8:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement