facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: ट्रंप टैरिफ से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 322 अंक टूटा; निफ्टी 23,250 पर बंद; IT स्टॉक्स 4% तक फिसले

Advertisement

भारतीय शेयर बाजार की चाल पर वैश्विक बाजारों की गतिविधियों, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ट्रेडिंग और निफ्टी F&O एक्सपायरी का भी असर देखने को मिल सकता है।

Last Updated- April 03, 2025 | 3:38 PM IST
Share Market Today

Stock Market Closing Bell, 3 April: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) के भारत से अमेरिका में आयात पर 27 प्रतिशत टैरिफ रेट की घोषणा के बाद गुरुवार (3 अप्रैल) को भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट आई। ट्रंप के इस ऐलान के बाद हैवीवेट आईटी स्टॉक्स पर दबाव देखा गया जिससे बाजार फिसल गया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 700 से ज्यादा अंक की गिरावट लेकर 75,811 पर ओपन हुए। कारोबार के दौरान यह 75,807.55 अंक फिसल गया था। हालांकि, फार्मा स्टॉक्स में उछाल के चलते इंडेक्स में कुछ रिकवरी देखने को मिली। अंत में सेंसेक्स 322.08 अंक या 0.42% की गिरावट लेकर 76,295.36 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी करीब 200 अंक की गिरावट लेकर 23,150.30 पर ओपन हुआ। कारोबार के दौरान यह 23,145.80 अंक के नीचले स्तर तक चला गया। अंत में इंडेक्स 82.25 अंक या 0.35% गिरकर 23,250 पर क्लोज हुआ।

IT स्टॉक्स में गिरावट

ट्रंप ने भारत समेत 180 देशों पर नए टैरिफ लगाने के फैसले पर को हरी झंडी दिखा दी है। इसकी वजह से अमेरिकी बाजार पर बड़े पैमाने पर निर्भर घरेलू आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है। टीसीएस सबसे ज्यादा 4% से थोड़ा अधिक गिरकर बंद हुआ। एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा के शेयर भी 4% टूट गए।

निफ़्टी फार्मा में जोरदार तेजी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद फार्मास्युटिकल शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला। ऐसा इसलिए क्योंकि रेसिप्रोकल टैरिफ से फार्मास्युटिकल उत्पादों को बाहर रखा गया है। निफ्टी फार्मा में 4.9 प्रतिशत की तेजी आई और यह कारोबार के दौरान 21,996.6 के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Read: ट्रंप ने भारत पर लगाया 26% टैरिफ, कहा- ‘PM मोदी मेरे दोस्त लेकिन, अमेरिका के साथ सही व्यवहार नहीं’

वैश्विक बाजारों का क्या हाल?

इस बीच, एशिआई बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। जापान का निक्केई इंडेक्स 3 प्रतिशत टूटा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.48 प्रतिशत गिरा और ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 इंडेक्स 1.62 प्रतिशत नीचे आया।

बुधवार को कैसी थी बाजार की चाल?

पिछले सत्र में सेंसेक्स 592.93 अंक (0.78 प्रतिशत) बढ़कर 76,617.44 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 166.65 अंक (0.72 प्रतिशत) बढ़कर 23,332.35 पर बंद हुआ था।

ट्रंप ने भारत पर 27% इम्पोर्ट टैरिफ लगाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने गुरुवार को भारत और अन्य देशों से होने वाले सभी आयात पर ‘रेसिप्रोकल टैरिफ (reciprocal tariffs) लगाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने इस फैसले को “काइंड रेसिप्रोकल” (kind reciprocal) करार दिया।

ट्रंप ने कहा कि भारत की टैरिफ नीतियां “बहुत ही सख्त” हैं। इसलिए अमेरिका भारत से होने वाले सभी आयात पर 26 फीसदी शुल्क लगाएगा, जो कि भारत द्वारा अमेरिकी उत्पादों पर लगाए जाने वाले शुल्क का आधा है।

व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रंप ने विभिन्न देशों पर 10 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक के आयात शुल्क लगाने की घोषणा की। इसमें चीन पर कुल 34 प्रतिशत (पहले से लागू 20 प्रतिशत समेत), यूरोपीय संघ पर 20 प्रतिशत, जापान पर 24 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया गया है।

भारतीय शेयर बाजार की चाल पर वैश्विक बाजारों की गतिविधियों, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ट्रेडिंग और निफ्टी F&O एक्सपायरी का भी असर देखने को मिल सकता है।

Advertisement
First Published - April 3, 2025 | 8:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement