facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: ट्रंप टैरिफ से बाजार में तबाही, सेंसेक्स 931 अंक टूटा; निफ्टी 22,904 पर बंद; निवेशकों के ₹10 लाख करोड़ स्वाह

Advertisement

सेक्टर इंडेक्सिस में निफ्टी मेटल, ऑटो, आईटी और फार्मा में 2.17 प्रतिशत तक की गिरावट आई। जबकि केवल बैंक और फाइनेंशियल सर्विस इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- April 04, 2025 | 3:44 PM IST
Stock Market Update today

Stock Market Closing Bell, 4 April: भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार (4 अप्रैल) को भारी गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के नए टैरिफ प्रस्तावों और संभावित ट्रेड वॉर को लेकर चिंताओं के कारण बाजार टूट गया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज गिरावट लेकर 76,160 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इंडेक्स 75,240.55 अंक तक फिसल गया था। अंत में सेंसेक्स 930.67 अंक या 1.22% गिरकर 75,364.69 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 भी लाल निशान में खुला। कारोबार के दौरान यह 22,857.45 तक चला गया था। अंत में निफ्टी 345.65 अंक या 1.49% की बड़ी गिरावट के साथ 22,904.45 पर क्लोज हुआ।

सेक्टर इंडेक्सिस में निफ्टी मेटल, ऑटो, आईटी और फार्मा में 2.17 प्रतिशत तक की गिरावट आई। जबकि केवल बैंक और फाइनेंशियल सर्विस इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

निवेशकों के ₹10 लाख करोड़ डूबे

बाजार में गिरावट की वजह से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप शुक्रवार (बाजार बंद होने के समय) घटकर 4,03,83,671 करोड़ रुपये पर आ गया। यह गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद 414,16,218 करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों की वेल्थ 10,32,547 करोड़ रुपये घट गई।

गुरुवार को कैसी थी बाजार की चाल?

ट्रंप टैरिफ के ऐलान के बाद घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट में बंद हुए थे। आईटी इंडेक्स में गिरावट के चलते बाजार नीचे आया था। हालांकि, फार्मा और बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी की वजह से बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिली थी। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 322.08 अंक या 0.42% की गिरावट लेकर 76,295.36 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी-50 इंडेक्स 82.25 अंक या 0.35% गिरकर 23,250 पर क्लोज हुआ।

बाजार में शुक्रवार, 4 अप्रैल को गिरावट की प्रमुख वजह?

1. गिरावट की प्रमुख वजहों में से एक अमेरिका द्वारा फार्मा सेक्टर पर टैरिफ लगाने की संभावना रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप फार्मा सेक्टर (Pharma Sector) पर मोटा टैरिफ लगाने पर विचार कर रहे हैं।

2 . इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर आज बीएसई पर 4% से अधिक टूटकर ₹1,195.75 के दिन के निचले स्तर पर आ गए। सेंसेक्स में रिलायंस की हिस्सेदारी 11.25% है और आज की कुल गिरावट में लगभग 50% योगदान इसी स्टॉक से रहा। गिरावट की वजह ब्रेंट और WTI क्रूड के भाव में 7% तक की गिरावट रही, जो वैश्विक मांग की चिंता के कारण आई।

3. रिलायंस के अलावा कई अन्य लार्जकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टीसीएस, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स और टाइटन के शेयरों में 1% से 6% तक की गिरावट आई।

4. एशियाई बाजारों में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट रही। ट्रंप के टैरिफ और अमेरिका में मंदी की आशंका से निवेशक सतर्क दिखे। जापान का निक्केई इंडेक्स 3% टूटा, ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 2.44% गिरा, और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.78% फिसला। चीन और हांगकांग के बाजार आज छुट्टी के चलते बंद थे।

अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट

अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को भारी गिरावट आई। इससे एसएंडपी 500 2020 के बाद से अपने सबसे बड़े एक दिवसीय नुकसान के साथ सुधार क्षेत्र में वापस आ गया। व्यापक बाजार सूचकांक 4.84 प्रतिशत गिरकर 5,396.52 पर बंद हुआ, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,679.39 अंक या 3.98 प्रतिशत गिरकर 40,545.93 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 5.97 प्रतिशत गिरकर 16,550.61 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 2.46 प्रतिशत नीचे था और टॉपिक्स 3.18 प्रतिशत पीछे था। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.29 प्रतिशत गिरा, जबकि कोसडैक 0.59 प्रतिशत चढ़ा। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 1.42 प्रतिशत नीचे था। किंगमिंग फेस्टिवल के कारण हांगकांग और मेनलैंड चीन के बाजार आज बंद हैं।

Advertisement
First Published - April 4, 2025 | 8:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement