facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Closing Bell: सेंसेक्स ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सलाम किया, दिन के निचले स्तर से 809 अंक उछला; डिफेन्स स्टॉक्स में तेज हलचल

Advertisement

भारतीय सेना ने दरअसल पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले पीओके (POK) आतंकवादी संगठनों के ठिकानों पर बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई की

Last Updated- May 07, 2025 | 4:17 PM IST
Stock Market

Stock Market Closing Bell 7 may 2025: भारत के पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार (7 मई) को मजबूती दिखाते हुए हरे निशान में बंद हुए। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले पीओके (POK) आतंकवादी संगठनों के ठिकानों पर बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई की। इसके बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है। रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, 6 और 7 मई की मध्य रात्रि को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले पीओके में 9 आतंकी संगठनों पर बड़ी कार्रवाई की है।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बुधवार को अपने पिछले बंद से 105.71 अंक या 0.13 प्रतिशत ऊपर 80,746.78 पर बंद हुआ। वहीं, अपने इंट्रा-डे के नीचले लेवल 79,937.48 से 809.3 अंक या 1.01 प्रतिशत ऊपर रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 इंडेक्स नेगेटिव रुझान के साथ लगभग सपाट स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान इंडेक्स में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अंत में यह 34.80 अंक या 0.14% चढ़कर 24,414.40 पर बंद हुआ।

टॉप गेनर्स

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, इटरनल (पूर्व में ज़ोमैटो), अदानी पोर्ट्स और टाटा स्टील सबसे ज़्यादा लाभ में रहे। ये 5.05 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ बंद हुए।

टॉप लूजर्स

दूसरी तरफ़, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचसीएल टेक सबसे ज़्यादा पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। इनमें 0.77 से 3.53 प्रतिशत की गिरावट आई।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल?

वैश्विक बाजारों में बुधवार को कारोबार मिलाजुला रहा। एसएंडपी 500 और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज के फ्यूचर्स लगभग 0.6% ऊपर थे। अमेरिका और चीन ने इस सप्ताह के अंत में स्विट्ज़रलैंड में व्यापार वार्ता आयोजित करने की योजना की घोषणा की है। इससे शुरू में एशियाई बाजारों में तेजी आई।

अंत में टोक्यो का निक्केई 225 इंडेक्स 0.1% गिरकर 36,779.66 पर बंद हुआ। हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स कारोबार के अंत में केवल 0.1% की बढ़त के साथ 22,691.88 पर बंद हुआ। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.8% बढ़कर 3,342.67 पर पहुंच गया।

Tata Motors का शेयर 5% से ज्यादा चढ़ा

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर बुधवार को 5 फीसदी से ज्यादा बढ़कर बंद हुए। टाटा मोटर्स ने मंगलवार को बताया कि उसके शेयरहोल्डर्स ने कंपनी को दो हिस्सों में बांटने के प्लान को मंज़ूरी दे दी है। इस प्लान के तहत अब टाटा मोटर्स दो अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में बंट जाएगी – एक कंपनी यात्री वाहन (Passenger Vehicles) का कारोबार संभालेगी और दूसरी कमर्शियल वाहनों (Commercial Vehicles) का।

भारत और ब्रिटेन के बीच एफटीए समझौता

भारत और ब्रिटेन ने लगभग साढ़े तीन वर्षों की गहन बातचीत के बाद बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को आज अंतिम रूप दे दिया। इससे भू-राजनीतिक अनिश्चितता और व्यापार युद्ध के दौर में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक गठजोड़ को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही दोनों देशों ने दोहरे अंशदान समझौते या सामाजिक सुरक्षा समझौते पर भी मुहर लगा दी, जिसे भारत की बड़ी जीत मानी जा रही है।

Advertisement
First Published - May 7, 2025 | 9:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement