facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: Infosys, RIL, L&T में तेजी ने भरा दम, सेंसेक्स 1089 अंक उछला, निफ्टी 22536 पर बंद; निवेशकों ने कमाए ₹7 लाख करोड़

Advertisement

एशिआई बाजारों में जापान का निक्केई 225 इंडेक्स में 6.31% की बढ़त थी और टॉपिक्स 6.81% चढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.35 प्रतिशत ऊपर था और स्मॉल-कैप कोसडैक 2.15 प्रतिशत बढ़ा।

Last Updated- April 08, 2025 | 3:52 PM IST
Share Market

Stock Market Closing Bell, 8 April: एशियाई बाजारों में तेजी के रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (8 अप्रैल) को जोरदार तेजी के साथ बंद हुए। इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और एलएंडटी जैसे भारी भरकम स्टॉक्स में जोरदार तेजी से बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज के कारोबार में 900 से ज्यादा अंक चढ़कर 74,013.73 पर ओपन हुआ। कारोबार के दौरान यह 74,859 अंक तक उछल गया था। अंत में सेंसेक्स 1089.18 अंक या 1.49% के जोरदार उछाल के साथ 74,227.08 पर बंद हुआ।

इसी तरह एनएसई (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी आज मजबूती के साथ 22,446.75 अंक पर खुला। खुलते ही इसमें जोरदार तेजी देखी गई। कारोबार के दौरान यह 22,697.20 अंक के हाई तक गया। अंत में निफ्टी 374.25 अंक या 1.69% की मजबूती के साथ 22,535.85 पर क्लोज हुआ।

निवेशकों ने कमाए ₹7 लाख करोड़

बाजार में मंगलवार को आई तेजी से निवेशकों की वेल्थ लगभग 7 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर 3,96,81,516.66 करोड़ रुपये पर आ गया। सोमवार को यह गिरकर 389,83,100.81 करोड़ रुपये पर आ गया था। इस तरह निवेशकों की वेल्थ में 698,416 करोड़ रुपये बढ़ गई।

सोमवार को कैसी थी बाजार की चाल?

इससे पिछले ट्रेडिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार 4 जून, 2024 के बाद सबसे बड़ी गिरावट लेकर बंद हुआ। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 2226.79 अंक या 2.95% की बड़ी गिरावट लेकर 73,137.90 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी सोमवार को 742.85 अंक या 3.24% गिरकर 22,161.60 पर क्लोज हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने सोमवार को चीन पर दबाव बढ़ाते हुए ड्रैगन देश से रेसिप्रोकल टैरिफ वापस लेने के लिए कहा है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन ट्रम्प की रणनीति के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा रहने की योजना बना रहा है।

वैश्विक बाजारों से क्या संकेत?

जापान का निक्केई इंडेक्स मंगलवार को औसत रूप से 6% बढ़कर बंद हुआ। यह पिछले सत्र में 1-1/2 साल के निचले स्तर से उबरा। निवेशकों ने वॉल स्ट्रीट पर रिकवरी के संकेतों से उत्साहित होकर शेयरों को खरीदा। निक्केई इंडेक्स 6.03% चढ़कर 33,012.58 पर पहुंच गया, जो 6 अगस्त के बाद से इसका सबसे तेज एक दिवसीय लाभ है।

अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स में सोमवार को कुछ उछाल आया। जबकि S&P 500 और डॉव में गिरावट देखने को मिली। S&P 500 से जुड़े फ्यूचर्स में 0.9 प्रतिशत का उछाल आया। Nasdaq-100 फ्यूचर्स में करीब 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी आई जबकि डॉव फ्यूचर्स में लगभग 1.2 प्रतिशत का उछल गया। इससे पहले डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.91 प्रतिशत गिरकर 37,965.60 पर बंद हुआ था, S&P 500 0.23 प्रतिशत घटकर 5,062.25 पर बंद हुआ था, जबकि नास्डैक कंपोजिट 0.10 प्रतिशत बढ़कर 15,603.26 पर बंद हुआ था।

आरबीआई के ब्याज दरों पर फैसले का इंतजार

वैश्विक बाजारों की चाल के अलावा निवेशक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, जो कल निर्धारित है। साथ ही भारतीय कंपनियों के चौथे तिमाही के नतीजे और इस सप्ताह आने वाले मैक्रोइकॉनॉमिक आंकड़ों पर भी निवेशकों का फोकस है।

Advertisement
First Published - April 8, 2025 | 9:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement