facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: यूएस-ईरान युद्धविराम ने बाजार में भरा जोश, सेंसेक्स 2947 अंक दौड़ा, निफ्टी 23997 पर बंद; Indigo 8% चढ़ा

Advertisement

Closing Bell: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा से दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई और इसका असर भारतीय शेयर बाजार में भी दिखा।

Last Updated- April 08, 2026 | 3:48 PM IST
Stock Market

Stock Market Closing Bell, Wednesday, April 8, 2026: एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार (8 अप्रैल) को जबरदस्त उछाल के साथ बंद हुए। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा से दुनिया भर के शेयर बाजारों ने राहत की सांस ली। इसका असर भारतीय शेयर बाजार में भी दिखा। कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट और रुपये में मजबूती का निवेशकों के रुख पर पॉजिटिव असर पड़ा। इसके अलावा इंडेक्स हैवी एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में तेजी से भी बाजार को सपोर्ट मिला।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त लेकर 77,290 पर खुला। जबकि मंगलवार को यह 74,616 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 77,635 अंक तक चढ़ गया था। अंत में यह 2946.32 अंक या 3.95 प्रतिशत की जोरदार तेजी के साथ 77,562.90 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (निफ़्टी-50) भी बड़े उछाल के साथ 23,855 अंक पर खुला। एक दिन पहले यह 23,121 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 24,025 अंक के हाई तक गया। अंत में 873.70 अंक या 3.78 फीसदी की जोरदार तेजी लेकर 23,997.35 पर बंद हुआ।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, ”अंतरिम युद्धविराम को व्यापक क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में एक कदम माना जा रहा है। हॉरमुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से भारत को तुरंत फायदा हुआ है। इससे तेल की कीमतें 100 डॉलर से नीचे आ गई हैं और वित्त वर्ष 2027 की आय (EPS) वृद्धि पर नकारात्मक जोखिम कम हुआ है।”

उन्होंने कहा, ”सेंटिमेंट में आए तेज सुधार के चलते 10 साल की बॉन्ड यील्ड में उल्लेखनीय गिरावट आई है और रुपया मजबूत हुआ है। वहीं आरबीआई के यथास्थिति बनाए रखने के फैसले ने वित्तीय शेयरों को और सहारा दिया है। हालांकि Q4 के नतीजों का आउटलुक कमजोर बना हुआ है। लेकिन निवेशक अब हाई वैल्यूएशन और मध्यम अवधि की स्थिर आय वृद्धि पर ध्यान दे रहे हैं। इससे संकेत मिलता है कि निकट अवधि में बाजार की तेजी जारी रह सकती है।”

टॉप गेनर्स एंड लूजर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई। यह 8 फीसदी से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ। एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, अल्ट्रा सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टाइटन प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, पावर ग्रिड के शेयर गिरावट में बंद हुए।

ब्रोडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 4.03 प्रतिशत और 4.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्टर के हिसाब से निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑटो ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, निफ्टी आईटी सबसे कम बढ़त के साथ पिछड़ता नजर आया।

अमेरिका-ईरान में सीजफायर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि अमेरिका और ईरान समेत उनके सहयोगियों के बीच तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम पर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि यह समझौता लेबनान समेत कई क्षेत्रों में लागू होगा। रिपोर्टों के मुताबिक इजराइल ने भी इस संघर्षविराम पर सहमति जताई है, हालांकि इस खबर के समय तक इजराइल की ओर से आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई थी।

ब्याज दर 5.25% पर बरकरार

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने बुधवार (8 अप्रैल) को मॉनेटरी पॉलिसी पर अपने फैसले का एलान कर दिया। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि समिति ने सर्वसम्मति से प्रमुख नीतिगत दर रीपो रेट (Repo Rate) को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखने का फैसला किया है। समिति ने मिडिल ईस्ट में संघर्ष की परिस्थितियों पर गौर करते हुए स्टैंडिंग डिपॉज़िट फ़ैसिलिटी (SDF) दर को 5 प्रतिशत पर बनाए रखा गया।

Global Markets

एशियाई बाजारों में बुधवार सुबह जोरदार तेजी देखने को मिली। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सबसे आगे रहा। जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स क्रमशः 4.97 प्रतिशत और 5.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम पर सहमति बनने के बाद निवेशकों का जोखिम लेने का रुझान सुधरने से बुधवार सुबह अमेरिकी शेयर वायदा बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 2.32 प्रतिशत या 155 अंक बढ़कर 6,812 पर पहुंच गया, जबकि डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स 2.12 प्रतिशत या 993 अंक की बढ़त के साथ 47,805 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, रात में वॉल स्ट्रीट पर एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट क्रमशः 0.08 प्रतिशत और 0.10 प्रतिशत बढ़कर बंद हुए। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.18 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

ब्रेंट क्रूड $100 के नीचे आया

ब्रेंट क्रूड का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर 13.6 प्रतिशत गिरकर 94.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज के खुलने से सप्लाई से जुड़ी चुनौतियां दूर होने की उम्मीद है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन ने ईरान के बिजली संयंत्रों और नागरिक ढांचे पर प्रस्तावित हमले को दो हफ्तों के लिए रोकने पर सहमति जताई है। यह कदम इस शर्त पर आधारित है कि ईरान स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज को पूरी तरह खोलने के लिए सहमत हो।

Advertisement
First Published - April 8, 2026 | 8:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement