facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: मुख्य सूचकांक बढ़त पर, मगर बाजार सपाट; आगे की रणनीति पर एनालिस्ट्स ने दी ये राय

Advertisement

विश्लेषकों का मानना है कि इन सेगमेंटों में ऊंचे मूल्यांकन के कारण निवेशकों ने ज्यादा नरम मूल्यांकन वाले क्षेत्रों की ओर रुख किया।

Last Updated- September 29, 2024 | 9:23 PM IST
Stock Market on GST reforms

बीएसई के सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी में सितंबर में करीब 4 प्रतिशत की तेजी आई। हालांकि चढ़ने और गिरने वाले शेयरों का अनुपात (एडीआर) नकारात्मक रहा। इससे संकेत मिलता है कि गिरने वाले शेयरों की संख्या इस महीने चढ़ने वालों की तुलना में ज्यादा रही। पिछली बार यह अनुपात मई में 1 से नीचे आ गया था। तब बेंचमार्क भी लाल निशान में बंद हुए थे।

बाजार धारणा का लोकप्रिय संकेतक एडीआर यह बताता है कि व्यापक बाजार में कमजोरी का अन्य बड़े सूचकांकों पर पूरा असर नहीं आया है। जहां निफ्टी मिडकैप 100 में 1.85 प्रतिशत की तेजी आई है वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 0.3 प्रतिशत तक गिरा जिससे माइक्रोकैप या टॉप-500 से बाहर के शेयरों में कमजोरी का पता चलता है।

विश्लेषकों का मानना है कि इन सेगमेंटों में ऊंचे मूल्यांकन के कारण निवेशकों ने ज्यादा नरम मूल्यांकन वाले क्षेत्रों की ओर रुख किया।

इ​क्विनॉमिक्स रिसर्च के संस्थापक चोकालिंगम जी का कहना है, ‘गिरावट ज्यादा महंगे स्मॉलकैप और माइक्रोकैप में हो रही है जबकि अच्छी गुणवत्ता के शेयरों में मजबूती बनी हुई है। यह रुझान जारी रहने की संभावना है क्योंकि इन स्तरों पर इनके लिए खरीदार मिलना मुश्किल है।’

Advertisement
First Published - September 29, 2024 | 9:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement