facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: माकूल इशारों से झूमे बाजार, भारी लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी लगभग 2 प्रतिशत उछले

Advertisement

चौतरफा खरीदारी के बीच सेंसेक्स पहली बार 83,000 का आंकड़ा पार कर गया। मगर बाद में यह 1.8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज कर 82,963 पर बंद हुआ।

Last Updated- September 12, 2024 | 10:09 PM IST
Stock Market Fall

भारी भरकम शेयरों में जबरदस्त लिवाली के बीच गुरुवार को बाजार झूम उठे। बाजार में कारोबार के आखिरी दौर में इन शेयरों में तेजी की बदौलत नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी और बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स करीब 2 प्रतिशत तक उछल गए।

चौतरफा खरीदारी के बीच सेंसेक्स पहली बार 83,000 का आंकड़ा पार कर गया। मगर बाद में यह 1.8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज कर 82,963 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 1.9 प्रतिशत चढ़कर 25,389 के स्तर पर पहुंच गया। 9 जून के बाद किसी एक दिन में सूचकांकों की यह सर्वाधिक बढ़त रही। बाजार में विदेशी फंडों से 7,695 करोड़ रुपये की रकम आई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेस में प्रमुख (शोध) सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि वैश्विक संकेत माकूल रहने से बाजार का उत्साह बढ़ता ही गया। खेमका ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दरों में 25 आधार अंक कमी की उम्मीद बढ़ने से भी बाजार को ताकत मिली। अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़े अनुमानित दायरे में रहने से प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की गुंजाइश काफी बढ़ गई है।

जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज में शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘कारोबार के आखिरी क्षणों में तेजड़ियों ने कमान संभाल ली और प्रमुख सूचकांकों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। अमेरिका में ब्याज दर घटने की उम्मीद बढ़ने के बाद दुनियाभर के बाजारों में एक अलग ही उत्साह देखा जा रहा है।’

बुधवार को अमेरिकी बाजार में तकनीकी शेयरों की बदौलत दिखी तेजी से एशियाई बाजारों का उत्साह भी बढ़ गया। तकनीक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में तेजी के बाद बुधवार को एसऐंडपी 1 प्रतिशत से अधिक उछल गया।

खबर आ रही हैं कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन खपत बढ़ाने के लिए 5 लाख करोड़ डॉलर के ऋणों पर ब्याज दरों में 50 आधार अंक की कमी कर सकता है। इन खबरों से भी बाजार को मजबूती मिली। यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) के हालिया फैसले के बाद यूरोपीय बाजारों में भी बढ़त देखी गई। माना जा रहा है कि गुरुवार को ईसीबी ब्याज दरों में फिर 25 आधार अंक की कमी कर सकता है। कारोबारी सत्र के पहले आधे हिस्से में स्टॉक्स 600 में 1 प्रतिशत से अधिक तेजी देखी गई थी।

धातु शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। निफ्टी धातु सूचकांक में 2.9 प्रतिशत तेजी दर्ज हुई। वाहन सूचकांक में भी 2 प्रतिशत से अधिक उछाल आई। सभी क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशान के साथ बंद हुए। निफ्टी 50 और सेंसेक्स में सबसे अधिक बढ़त दर्ज करने वाले शेयर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एनटीपीसी और श्रीराम फाइनैंस रहे। डेरिवेटिव सौदों की एक्सपायरी से शॉर्ट कवरिंग शुरू हुई जिससे बाजार को ऊपर भागने का एक अवसर और मिल गया।

Advertisement
First Published - September 12, 2024 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement