facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock market: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख़ के बीच लाल रंग में खुल सकता है आज शेयर बाजार

Advertisement

गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) ने धीमी शुरुआत का संकेत दिया और यह निफ्टी 50 फ्यूचर्स की तुलना में 35 अंक कम 23,290 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

Last Updated- June 10, 2024 | 8:50 AM IST
Stocks to watch today

वैश्विक बाजारों से मिश्रित संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सोमवार को सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ कर सकते हैं।

गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) ने धीमी शुरुआत का संकेत दिया और यह निफ्टी 50 फ्यूचर्स की तुलना में 35 अंक कम 23,290 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

पिछले शुक्रवार को अमेरिकी नौकरियों की मजबूत रिपोर्ट, मई के दौरान नियुक्तियों में वृद्धि के साथ-साथ वेतन वृद्धि के बाद सोमवार को एशिया-प्रशांत के बाजारों में मिश्रित रुझान रहा। यह दर्शाता है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरें घटाने की जल्दी में नहीं है।

वहीं, कारोबारियों का अनुमान है कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी इस सप्ताह अपनी आगामी बैठक के दौरान या जुलाई में होने वाली बैठक में दरों में कटौती करने से परहेज ही करेगी और लोगों को अभी थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है।

 इस बीच, जापान के निक्केई 225 में 0.47 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि व्यापक टॉपिक्स सूचकांक में 0.68 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

इसके विपरीत, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.90 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और स्मॉल-कैप कोस्डेक 0.42 प्रतिशत फिसल गया।

ऑस्ट्रेलिया, चीन, हांगकांग और ताइवान समेत कई एशियाई बाजार सोमवार को छुट्टी के कारण बंद हैं।

विश्लेषकों ने कहा कि यूएस फेड ब्याज दर निर्णय, घरेलू मुद्रास्फीति डेटा और वैश्विक रुझान इस सप्ताह बाजार की चाल तय करने में प्रमुख कारक होंगे।

Advertisement
First Published - June 10, 2024 | 8:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement