facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Stock Market: गिरावट से उबरा शेयर बाजार! सेंसेक्स 81,300 के पार, निफ्टी 24,900 के करीब

पिछले सप्ताह शुक्रवार को जारी नौकरियों के आंकड़ों के बाद श्रम बाजार में मंदी जारी रहने के बीच अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता एक बार बन रही है।

Last Updated- September 09, 2024 | 12:25 PM IST
Market Outlook

Stock Market today: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को लाल रंग में हुई। नौकरियों के आंकड़े उम्मीद से कम रहने के बाद अमेरिका की अर्थव्यवस्था को लेकर एक बार फिर चिंता खड़ी हो गई है। इसकी वजह से एशियाई बाजारों में आज गिरावट देखने को मिल रही है।

हालांकि, बाद में बाजार शुरूआती गिरावट से उबार गया। सेंसेक्स सुबह 11:18 बजे 163.99 अंक या 0.21 प्रतिशत चढ़कर 81,351.98 अंक पर कारोबार कर रहा था ,निफ़्टी-50 भी 39.70 एक या 0.16 फीसदी की बढ़त लेकर 24,891.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में इनफ़ोसिस का शेयर सबसे ज्यादा 0.89% चढ़कर कारोबार कर रहा था। साथ ही हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, आईटीसी के शेयर प्रमुख रूप से हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

Top Losers

दूसरी तरफ, एनटीपीसी के शेयर में सबसे जायदा 1.33 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, मारुति, अदाणी पोर्ट्स और एसबीआई के शेयर गिरावट में चल रहे थे।

अमेरिका में आर्थिक मंदी की आशंका ने बढ़ाई चिंता

अमेरिका में आर्थिक मंदी की चिंताओं के बाद वॉल स्ट्रीट में गिरावट का सोमवार को एशिया के शेयर बाजारों पर असर पड़ा और इनमें गिरावट आई। वहीं, बांड यील्ड और कमोडिटी की कीमतों में गिरावट आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि निवेशकों ने सुरक्षित स्थानों के लिए जोखिम वाली संपत्तियों में निवेश करने से परहेज किया है।

इससे पहले शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट इंडेक्स बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 410.34 अंक या 1.01 प्रतिशत गिरकर 40,345.41 पर, एसएंडपी 500 94.99 अंक या 1.73 प्रतिशत गिरकर 5,408.42 पर और नैस्डैक कंपोजिट 436.83 अंक या 2.55 प्रतिशत गिरकर 16,690.83 पर आ गया।

शुक्रवार को कैसी थी बाजार की चाल?

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 1017.23 अंक यानी 1.24% की गिरावट के साथ 81,183.93 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 50 भी 292.95 अंक या 1.17% की गिरावट के साथ 24,852.15 के लेवल पर बंद हुआ।

First Published - September 9, 2024 | 9:59 AM IST

संबंधित पोस्ट