facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock market update: सेंसेक्स में 500 अंकों से ज्यादा का उछाल, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Advertisement

L&T, एशियन पेंट्स, NTPC, ONGC, MSL, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा और अपोलो हॉस्पिटल्स की मदद से Nifty50 124 अंक की बढ़त के साथ 20,260 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

Last Updated- December 01, 2023 | 12:03 PM IST
Market Capitalisation

Stock Market Today: सितंबर तिमाही (Q2FY24) के लिए उम्मीद से कहीं ज्यादा, 7.6 प्रतिशत सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर ने शुक्रवार को इक्विटी में तेजी ला दी। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 308.52 अंक उछलकर 67,296.96 पर; निफ्टी 96.1 अंक चढ़कर 20,229.25 पर पहुंचा।

इस बीच, L&T, एशियन पेंट्स, NTPC, ONGC, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा और अपोलो हॉस्पिटल्स की मदद से Nifty50 124 अंक या 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,260 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप इंडेक्स 0.63 फीसदी की बढ़त के साथ 34,495 की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.68 फीसदी ऊपर था।

सेक्टरों में, Nifty PSU Bank इंडेक्स (2.2 प्रतिशत ऊपर) के नेतृत्व में सभी इंडेक्स मजबूत बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, इसके बाद Nifty Media इंडेक्स (1.87 प्रतिशत) और Nifty Realty इंडेक्स (1.5 प्रतिशत) का स्थान रहा।

यह भी पढ़ें: Dollar Vs Rupee: रुपया 8 पैसे की बढ़त के साथ 83.29 प्रति डॉलर पर

आईटीडी सीमेंटेशन 13% चढ़ा; 1 महीने में 54% बढ़ोतरी

इस बीच, 1,001 करोड़ रुपये के ऑर्डर-जीतने के बाद ITD Cementation का स्टॉक BSE पर 13 फीसदी उछल गया। बता दें कि इसके शेयरों में एक महीने के भीतर 54 फीसदी का उछाल आया है।

कंपनी द्वारा 1,001 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर हासिल करने के बाद भारी मात्रा में कारोबार के कारण शुक्रवार के इंट्रा-डे कारोबार में आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया के शेयर BSE पर 305 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गए।

Listing Alert: Flair Writing (फ्लेयर राइटिंग्स) की आज धमाकेदार एंट्री हुई। 65 प्रतिशत की लिस्टिंग गेन के साथ IPO निवेशकों को शानदार मुनाफा हुआ। बता दें कि इसके IPO का इश्यू प्राइस 304 रुपये था। हालांकि 10:26 बजे BSE और NSE,दोनों पर इसके शेयरों में करीब 10 फीसदी की गिरावट आई और ये 450 रुपये के करीब कारोबार करते दिखे।

Advertisement
First Published - December 1, 2023 | 10:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement