facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: शेयर बाजार की पॉजिटिव शुरुआत! खुलते ही 240 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 24,630 के पार

Advertisement

सेक्टर के लिहाज से निफ्टी पीएसयू बैंक (PSU Bank), ओएमसी और मीडिया 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहे।

Last Updated- August 19, 2024 | 10:26 AM IST
stock market today

Opening Bell: मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते बेंचमार्क निफ्टी50 और सेंसेक्स सोमवार को बढ़त के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स लगभग 243.41 अंक या 0.30 प्रतिशत बढ़कर 80,680.25 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 50 95.20 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 24,636.35 के स्तर पर पहुंच गया।

बीएसई में शामिल कंपनियों में एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और अदानी पोर्ट्स बढ़त में कारोबार कर रहे थे जबकि इंफोसिस, टीसीएस, नेस्ले इंडिया और टेक महिंद्रा के शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह, एनएसई (NSE) पर बीपीसीएल, ओएनजीसी और एनटीपीसी लाभ में रहे जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा और नेस्ले इंडिया शीर्ष पर रहे। व्यापक बाज़ारों में भी वृद्धि हुई। निफ्टी स्मॉलकैप 1 फीसदी चढ़ा जबकि मिडकैप 0.41 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा था।

सेक्टर के लिहाज से निफ्टी पीएसयू बैंक (PSU Bank), ओएमसी और मीडिया 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहे।

निवेशकों की इन फैसलों पर टिकी रहेगी नजर

निवेशकों की नजर इस सप्ताह एशियाई बाजारों में केंद्रीय बैंकों के प्रमुख फैसलों पर टिकी हुई है। इसमें बैंक ऑफ कोरिया का ब्याज दरों को लेकर निर्णय, जापान और सिंगापुर का महंगाई का डेटा, रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया की अगस्त बैठक के नतीजे और चीन की एक साल और पांच साल की ऋण प्रमुख दरों पर होने वाले फैसला शामिल है।

शुक्रवार को कैसी थी बाजार की चाल ?

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुक्रवार को 1,330.96 अंक या 1.68 प्रतिशत चढ़कर एक बार फिर से 80 हजार के स्तर को पार कर गया। कारोबार के अंत में यह 80,436.84 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 397.40 अंक या 1.65 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,541.15 पर बंद हुआ।

 

Advertisement
First Published - August 19, 2024 | 10:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement