facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: बाजारों में मुनाफावसूली हावी, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Advertisement

बीएसई सेंसेक्स 250.48 अंक यानी 0.30 फीसदी गिरकर 83,627.69 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 57.95 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 25,732.30 अंक पर टिका

Last Updated- January 13, 2026 | 9:19 PM IST
Stock Market crash

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और वैश्विक स्तर पर शुल्क से जुड़ी चिंताओं के बीच प्रमुख शेयरों में मुनाफावसूली होने से मंगलवार को सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 250 अंक की गिरावट रही जबकि निफ्टी में 58 अंक की कमजोरी दर्ज हुई।

ट्रेडरों ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं से प्रभावित उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तिमाही नतीजों की कमजोर शुरुआत से भी बाजार धारणा पर दबाव रहा। बीएसई सेंसेक्स 250.48 अंक यानी 0.30 फीसदी गिरकर 83,627.69 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 615.38 अंक फिसलकर 83,262.79 के स्तर तक आ गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी 57.95 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 25,732.30 अंक पर टिका।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से ट्रेंट, लार्सन ऐंड टूब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंटरग्लोब एविएशन, मारुति, आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, इटर्नल, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर शुल्क लगाने की अमेरिकी चेतावनी से बाजार में चिंता नजर आई। इसके अलावा रुपये में कमजोरी, कच्चे तेल में तेजी, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में सुधार और विदेशी पूंजी की निकासी से निवेशक धारणा सतर्क बनी रही।

नायर ने कहा कि तिमाही नतीजों की कमजोर शुरुआत के बीच प्रमुख कंपनियों में मुनाफावसूली का रुझान देखा गया, जिससे बाजार दबाव में आ गया। देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टीसीएस ने दिसंबर तिमाही में नए श्रम संहिताओं के एकमुश्त असर के चलते शुद्ध लाभ 13.91 फीसदी घटकर 10,657 करोड़ रुपये रह जाने की सूचना दी है।

वैश्विक मोर्चे पर, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर 25 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा से भी निवेशक सतर्क रहे। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, मौजूदा भू-राजनीतिक एवं वैश्विक व्यापार चिंताओं ने निवेशकों की जोखिम लेने की प्रवृत्ति पर असर डाला, जिससे सौदे काफी हद तक कुछ खास कंपनियों तक ही सीमित रहे।

बीएसई स्मालकैप सूचकांक 0.46 फीसदी चढ़ गया जबकि मिडकैप सूचकांक में 0.16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। क्षेत्रवार सूचकांकों में दूरसंचार खंड में 1.18 फीसदी, औद्योगिक खंड में 1.09 फीसदी और पूंजीगत उत्पाद खंड में 0.67 फीसदी की गिरावट रही।

Advertisement
First Published - January 13, 2026 | 9:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement