facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

पश्चिम एशिया में तनाव से शेयर बाजार दूसरे दिन भी कमजोर, सेंसेक्स 139 अंक टूटा, निफ्टी में 41 अंकों की नरमी

Advertisement

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में सर्वाधिक 1.79 फीसदी की गिरावट आई। अदाणी पोर्ट्स, एचयूएल , नेस्ले, बजाज फिनसर्व और एनटीपीसी नुकसान में रहीं।

Last Updated- June 18, 2025 | 10:27 PM IST
Stock Market

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बुधवार को दूसरे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 139 अंक और टूट गया। वहीं एनएसई निफ्टी में 41 अंक की नरमी रही। पश्चिम एशिया में तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर पर निर्णय से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के बीच बाजार में गिरावट आई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती लाभ को गंवाते हुए अंत में 138.64 अंक की गिरावट के साथ 81,444.66 अंक पर बंद हुआ। कमजोर शुरुआत के बाद सूचकांक सुबह के कारोबार में 81,858.97 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था लेकिन बाद में यह लाभ को कायम रखने में विफल रहा। सेंसेक्स एक समय 346.29 अंक तक टूट गया था। निफ्टी भी 41.35 अंक की गिरावट के साथ 24,812.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में सर्वाधिक 1.79 फीसदी की गिरावट आई। अदाणी पोर्ट्स, एचयूएल , नेस्ले, बजाज फिनसर्व और एनटीपीसी नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक में 5.12 फीसदी की तेजी आई। टाइटन, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और मारुति भी प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।

जियोजित इन्वेस्टमेंट लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण घरेलू बाजार शुरुआती बढ़त बरकरार रखने में विफल रहे। हालांकि, मांग में सुधार की उम्मीद में वाहन और सोच-विचार कर खरीदे जाने वाली उपभोक्ता वस्तुओं से संबंधित कंपनियों के शेयरों तेजी आई।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि निफ्टी ने शुरुआत में बढ़त हासिल की, लेकिन मुख्य रूप से प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दबाव के कारण यह गति बरकरार नहीं रह सकी।

Advertisement
First Published - June 18, 2025 | 10:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement