facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी पर अदालत की रोक से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 321 अंक चढ़ा, निफ्टी भी बढ़त पर बंद

Advertisement

एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 81.15 अंक या 0.33 प्रतिशत चढ़कर 24,833.60 अंक पर बंद हुआ।

Last Updated- May 29, 2025 | 10:01 PM IST
Stock Market

स्थानीय शेयर बाजार में लगातार दो दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को तेजी रही। अमेरिका में एक अदालत ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन के ‘जवाबी शुल्क’ के फैसले पर रोक लगा दी है, जिससे वैश्विक बाजारों में तेजी आई। इससे स्थानीय शेयर बाजार भी चढ़ गए। बीएसई का सेंसेक्स 320.70 अंक यानी 0.39 प्रतिशत चढ़कर 81,633.02 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 504.57 अंक चढ़कर 81,816.89 अंक तक पहुंच गया था। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 81.15 अंक या 0.33 प्रतिशत चढ़कर 24,833.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंडसइंड बैंक 2.41 प्रतिशत चढ़ गया। इसके अलावा सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयर भी फायदे में रहे। वहीं, बजाज फाइनैंस, आईटीसी, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स के शेयर नीचे आए। अमेरिका की संघीय अदालत ने आयात पर ‘जवाबी’ शुल्क लगाने के राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर रोक लगा दी है, जिससे निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।

जियोजित इन्वेस्टमेंट के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की ‘जवाबी’ शुल्क नीति पर रोक लगाई, जिसके बाद वैश्विक धारणा में सुधार हुआ। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड पर प्रतिफल बढ़ने से घरेलू बाजार दिन में ज्यादातर समय तक एक दायरे में कारोबार करता रहा।’ उन्होंने कहा, ‘व्यापार तनाव कम होने की उम्मीद के बीच आईटी और फार्मा जैसे निर्यात-केंद्रित क्षेत्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया।’

मेहता इक्विटीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, ‘शुरुआत में बाज़ार में सुस्त चाल देखने को मिली, जबकि मासिक डेरिवेटिव अनुबंध के निपटान के दिन शॉर्ट कवरिंग के बीच चुनिंदा शेयरों में खरीदारी से बाजार में सुधार आया।’

Advertisement
First Published - May 29, 2025 | 10:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement