facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर बाजार में तीसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,000 के करीब

Advertisement

विशेषज्ञों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के शुद्ध खरीदार बनने से भी कारोबारी धारणा को समर्थन मिला

Last Updated- June 16, 2026 | 11:01 PM IST
Stock Market

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 544 अंक चढ़कर बंद हुआ जबकि निफ्टी में 135 अंक की बढ़त दर्ज की गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 544.15 अंक यानी 0.71 प्रतिशत चढ़कर 76,808.48 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 582.41 अंक यानी 0.76 प्रतिशत चढ़कर 76,846.74 अंक तक पहुंच गया था। वहीं, निफ्टी 135.25 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,989.15 अंक पर बंद हुआ। दिन में यह 148.7 अंक या 0.62 प्रतिशत चढ़कर 24,002.60 अंक तक चला गया था। यह घरेलू बाजारों में तेजी का लगातार तीसरा दिन रहा। इस दौरान सेंसेक्स में कुल 2,975.93 अंक यानी चार प्रतिशत की बढ़त हुई है जबकि निफ्टी 827.55 अंक यानी 3.57 प्रतिशत चढ़ गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के शुद्ध खरीदार बनने से भी कारोबारी धारणा को समर्थन मिला। सेंसेक्स की कंपनियों में से एचसीएल टेक में सर्वाधिक 3.59 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और बजाज फाइनैंस के शेयर भी लाभ के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजूकी और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट का रुख रहा। अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड लगभग दो प्रतिशत गिरकर 81.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘घरेलू बाजारों में तेजी का रुख जारी रहा, जिसे अमेरिका-ईरान तनाव में कमी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से समर्थन मिला। आईटी, रियल्टी, एफएमसीजी और तेल एवं गैस क्षेत्र में व्यापक खरीदारी देखी गई।’ मझोली कंपनियों का बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.64 प्रतिशत बढ़ गया जबकि छोटी कंपनियों के स्मॉलकैप में 0.59 प्रतिशत की बढ़त रही। क्षेत्रवार सूचकांकों में रियल्टी खंड ने 2.27 प्रतिशत, फोकस आईटी खंड ने 1.72 प्रतिशत, आईटी खंड ने 1.66 प्रतिशत, एफएमसीजी खंड ने 1.12 प्रतिशत और ऊर्जा खंड ने एक प्रतिशत की तेजी हासिल की।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि चीन का शांघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहे। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

Advertisement
First Published - June 16, 2026 | 11:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement