facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: सपाट खुले भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 79 हजार, निफ्टी 24,000 के पार

Advertisement

Stock Market Today: शुक्रवार को अमेरिका में S&P 500 में 0.41 फीसदी की गिरावट आई, जबकि नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 0.71 फीसदी की गिरावट आई।

Last Updated- July 01, 2024 | 9:37 AM IST
Stock Market

Stock Market on Monday July 1: भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सोमवार सुबह सपाट नोट पर खुले, निफ्टी 50 इंडेक्स 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 24,019 पर था, जबकि 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 44 अंक बढ़कर 79,077 के स्तर पर खुला।

सेंसेक्स पर मारुति (MSIL), JSW Steel, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, टाइटन, पावरग्रिड और एनटीपीसी टॉप लूजर रहे।

निफ्टी 50 पर बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प टॉप पांच गेनर्स में से थे, जबकि अपोलो हॉस्पिटल, ‘&T और एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) सहित अन्य नुकसान में रहे।

उम्मीद के मुताबिक ही खुले शेयर बाजार

पिछले सप्ताह के निराशाजनक परफॉर्मेंस के बाद, मिले जुले वैश्विक संकेतों को देखते हुए भारतीय शेयर बाजार सोमवार को नरम रुख के साथ खुलने की उम्मीद भी थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स (GIFT Nifty futures) ने भी नरम शुरुआत का संकेत दिए, जो निफ्टी 50 फ्यूचर्स से सिर्फ 3 अंक ऊपर 24,135 के स्तर पर थे।

एशिया-पेसिफिक बाजारों ने सोमवार सुबह डाइवर्सीफाइड परफॉर्मेंस दर्ज किया क्योंकि निवेशकों ने चीन के आधिकारिक जून ट्रेड एक्टिविटी डेटा और जापान के बिजनेस कॉन्फिडेंस रीडिंग का वैल्यूएशन किया।

जापान का निक्केई (Nikkei ) 225 0.42 प्रतिशत चढ़ा, जबकि व्यापक टॉपिक्स (Topix ) इंडेक्स 0.52 प्रतिशत बढ़ा। इसके विपरीत, साउथ कोरिया का कोस्पी (Kospi ) 0.27 प्रतिशत नीचे आया, हालांकि कोस्डैक (Kosdaq), जो स्मॉल-कैप शेयरों पर फोकस करता है, 0.79 प्रतिशत बढ़ा।

ऑस्ट्रेलिया के S&P/ASX 200 में 0.49 फीसदी की गिरावट आई। इस बीच, हांगकांग के बाजार सोमवार को सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद रहे।

शुक्रवार को अमेरिका में S&P 500 में 0.41 फीसदी की गिरावट आई, जबकि नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 0.71 फीसदी की गिरावट आई। दोनों इंडेक्स पीछे हटने से पहले सेशन में नई सर्वकालिक इंट्राडे ऊंचाई पर पहुंच गए थे। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) में भी 0.12 फीसदी की गिरावट आई।

कैसी रहा पिछले कारोबारी दिन का शेयर बाजार

पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 210.45 अंक यानी 0.27 फीसदी टूटकर 79,032.73 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 33.90 अंक यानी 0.14 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई। निफ्टी दिन के अंत में 24,010.60 अंक पर बंद हुआ था।

Top Gainers और Top Losers

28 जून के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। रिलायंस, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और टाइटन सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 शेयर लाल निशान पर बंद हुए थे। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक और कोटक बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे।

FPI ने जमकर किया निवेश

लगातार दो महीने की बिकवाली के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) जून में भारतीय शेयर बाजारों में एक बार फिर लिवाल बन गए हैं। शेयर बाजारों में जोरदार तेजी के बीच जून में FPI ने शुद्ध रूप से 26,565 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। यह एक मजबूत बाजार के रुख की ओर संकेत करता है।

Advertisement
First Published - July 1, 2024 | 7:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement