facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: Reliance, Tata Motors के दम पर झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद

Advertisement

Stock Market Closing Today: आज सेंसेक्स 349.05 अंक उछलकर 82,134.61 के लेवल पर और NSE निफ्टी 99.60 अंक की बढ़त के साथ 25,151.95 अंक पर बंद हुआ।

Last Updated- August 29, 2024 | 5:14 PM IST
Stock Market Fall

Stock Market Closing: रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स के दम पर आज भारतीय शेयर बाजार नया रिकॉर्ड दर्ज करते हुए बंद हुआ। 50 शेयरों वाला निफ्टी आज लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड हाई दर्ज किया तो वहीं 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स S&B BSE Sensex (सेंसेक्स) भी नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। आज सेंसेक्स 349.05 अंक उछलकर 82,134.61 के लेवल पर और NSE निफ्टी 99.60 अंक की बढ़त के साथ 25,151.95 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की आज की बढ़त लगातार आठवें दिन बरकरार रही। इंट्रा डे के दौरान, यह 500.27 अंक या 0.61% बढ़कर 82,285.83 के लाइफ टाइम हाई के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। इसी तरह, लगातार 11वें सेशन में Nifty-50 में भी तेजी बनी रही। बेंचमार्क 140.55 अंक या 0.56% चढ़कर 25,192.90 के नए रिकॉर्ड इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था।

व्यापक बाजार में देखा जाए तो आज BSE पर कुल मिलाकर 4,047 ट्रेड हुए, जिसमें से 2,531 गिरावट के साथ बंद हुए। BSE पर मिडकैप 0.27% और स्मॉलकैप में 0.7% की गिरावट आई। ऐसे में आज भले ही BSE हरे निशान में बंद हुआ हो लेकिन, उसके मार्केट कैपिटलाइजेशन (m-cap) में 31,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई। आज BSE का मार्केट कैप 462.72 लाख करोड़ रुपये रहा।

टॉप गेनर्स

BSE सेंसेक्स पर टॉप गेनर्स की लिस्ट में सबसे पहले टाटा मोटर्स का नंबर रहा। टाटा ग्रुप की इश ऑटो कंपनी के शेयरों ने आज 4.19% की बढ़त दर्ज की और 1119.65 रुपये पर क्लोज हुए। इसके अलावा, बजाजा फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, HCL Tech, ITC, रिलायंस, टेक महिंद्रा जैसे शेयर टॉप गेनर रहे।

टॉप लूजर्स

30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 12 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में देखने को मिली। M&M के शेयर 1.11 % की गिरावट के साथ 2766 रुपये पर क्लोज हुए। इसके बाद, JSW स्टील, सनफार्मा, कोटक बैंक, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, इंफोसिस, ICICI बैंक, L&T, अल्ट्राटेक और एशियन पेंट्स के शेयल लाल निशान में बंद हुए।

ग्लोबल मार्केट

एशियाई बाजारों में, सियोल, टोक्यो और शंघाई नकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए, जबकि हांगकांग हाई लेवल पर बंद हुआ। यूरोपीय बाजार सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। ओवरानइट, अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

बता दें कि पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को लगातार दसवें सेशन में बढ़त के साथ NSE निफ्टी 34.60 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 25,052.35 के नए क्लोजिंग लेवल पर बंद हुआ। बेंचमार्क 111.85 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 25,129.60 के नए इंट्रा-डे आल टाइम हाई पर पहुंच गया था।

Advertisement
First Published - August 29, 2024 | 4:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement