facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: आईटी स्टॉक्स में तेजी से संभला बाजार, सेंसेक्स 76 हजार के पार; निफ्टी लगभग सपाट

Advertisement

निवेशकों की नजर बुधवार (22 जनवरी) घोषित होने वाली एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, बीपीसीएल जैसी दिग्गज कंपनियों की तीसरी तिमाही के नतीजों पर रहेगी।

Last Updated- January 22, 2025 | 12:11 PM IST
Stock Market Today

Stock Market Update: वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेतों के बीच बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी50 बुधवार (22 जनवरी) को बढ़त के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स लगभग 270 अंक बढ़कर 76,114.42 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 50 70 अंक बढ़कर 23,099.15 पर पहुंच गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की ट्रेड पॉलिसीस पर अनिश्चितताओं और देसी कंपनियों के तिमाही नतीजों पर चिंताओं के कारण पिछले ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स और निफ्टी सात महीने से अधिक के निचले स्तर पर पहुंच गए थे।

दोनों बेंचमार्क मंगलवार को लगभग 1.5% की गिरावट के साथ 6 जून के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुए। जबकि भारतीय बाजारों में अस्थिरता अगस्त की शुरुआत के बाद से हाईएस्ट लेवल पर पहुंच गई। निफ्टी 27 सितंबर को रिकॉर्ड ऊंचाई से लगभग 12% नीचे चल रहा है।

टॉप गेनर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, सन फार्मा और एलएंडटी शीर्ष लाभ में रहे जबकि ज़ोमैटो, टाटा मोटर्स और पावर ग्रिड के शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे।

टॉप लूजर्स

दूसरी तरफ, जोमैटो, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, एसबीआई, बजाज फिनसर्व गिरावट में चल रहे थे।

ग्लोबल मार्केटस से क्या संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के उम्मीद से कम आक्रामक टैरिफ रुख के बाद वॉल स्ट्रीट की बढ़त से ज्यादातर एशियाई बाजार बुधवार को बढ़त में खुले। जापान का निक्केई इंडेक्स 1.2 फीसदी जबकि एएसएक्स 200 0.5 फीसदी चढ़ा। कोस्पी में भी 0.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

आज क्या होंगे ट्रिगर पॉइंट्स

बाजार के जानकारों के अनुसार, निवेशकों की नजर बुधवार (22 जनवरी) घोषित होने वाली एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, बीपीसीएल जैसी दिग्गज कंपनियों की तीसरी तिमाही के नतीजों पर रहेगी। साथ ही मिडकैप आईटी स्टॉक भी फोकस में रहेंगे क्योंकि कोफोर्ज और पर्सिस्टेंट सिस्टम भी कल अपने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी।

निवेशकों की नजर एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, बीपीसीएल, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज और टाटा कम्युनिकेशंस समेत प्रमुख कंपनियों की तीसरी तिमाही के नतीजों पर टिकी होगी। इसके अलावा बाजार टाटा टेक्नोलॉजीज, इंडियामार्ट इंटरमेश, डालमिया भारत और इंडिया सीमेंट्स के जारी हो चुके नतीजों पर भी रिस्पांस देंगे।

मंगलवार को कैसा था बाजार का रुख?

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार (21 जनवरी) को लगभग 1235 अंक या 1.60% गिरकर 75,838.36 पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty50) भी 320 अंक या 1.37% की बड़ी गिरावट लेकर 23,024.65 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - January 22, 2025 | 7:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement